फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gas service agency operator attacked with sharp weapon

गैस सर्विस एजेंसी संचालक पर धारदार हथियार से हमला

Fri, 18 Sep 2020 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Gas service agency operator attacked with sharp weapon
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में सेक्टर-37 के पास बृहस्पतिवार देर शाम मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक गैस सर्विस एजेंसी संचालक को धारदार हथियार से घायल कर दिया। इसकी सूचना उन्होंने अपने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की शिकायत दर्ज कर छानबीन कर रही है। जांच अधिकारी एसआई मोहर सिंह ने बताया कि घायल हरज्ञान सिंह के बेटे आनंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह परिवार के साथ सेक्टर-37 में रहते हैं। बदरपुर मेट्रो स्टेशन के सामने उनकी गैस सर्विस एजेंसी है। बृहस्पतिवार शाम को उसके पिता एजेंसी से उनके साथ निकले थे। सेक्टर-37 मोड़ के समीप वह गाड़ी से उतर कर टहलते हुए घर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान वहां यूपी नंबर की एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वह सड़क के किनारे गिर गए। उन्होंने फोन कर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे आनंद व उनके छोटे भाई जोगेंद्र ने मामले की सूचना पुलिस को देकर पिता को क्यूआरजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मोटर साइकिल नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed