फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gas black market... Rate reaches Rs 400 per kg

Faridabad News: गैस की कालाबाजारी... रेट 400 रुपये किलो पहुंचे

Mon, 06 Apr 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gas black market... Rate reaches Rs 400 per kg
फरीदाबाद में पहुंचे 5 किलो के सिलिंडर फोटो स्थानीय नागरिक
पांच किलो वाले सिलिंडरों पर निर्भर रहने वाले परिवारों को हो रही दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में गैस की किल्लत से आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में छोटे दुकानदारों के माध्यम से गैस की कालाबाजारी का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। इस अवैध धंधे का असर कीमतों पर साफ देखा जा सकता है।

कुछ ही दिनों पहले जो गैस 300 रुपये प्रति किलो के भाव से मिल रही थी, अब कालाबाजारी करने वालों ने उसकी कीमत बढ़ाकर 400 रुपये प्रति किलो कर दी है। अचानक हुई इस भारी वृद्धि ने गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है। लोगों को मजबूरी में गैस भरवानी पड़ रही है।
विज्ञापन


फरीदाबाद एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां बड़ी संख्या में कामकाजी लोग और प्रवासी मजदूर निवास करते हैं। इनमें से ज्यादातर लोगों के पास स्थायी गैस कनेक्शन की सुविधा नहीं है, जिसके कारण वे पूरी तरह से पांच किलो वाले छोटे सिलिंडरों पर निर्भर रहते हैं। लोगों का कहना है कि पहले प्रशासन की सख्ती की वजह से गैस मिलने में दिक्कत हो रही थी, जिसका फायदा उठाकर दुकानदारों ने पहले दाम 100 से बढ़ाकर 300 रुपये किए और अब यह 400 के पार पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालाबाजारी करने वाले लोग बाजार में गैस को मनमुताबिक कीमत में दे रहे हैं, ताकि मजबूरी में लोग ऊंचे दामों पर गैस खरीदने को तैयार हो जाएं। लोगों का कहना है कि कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही बाहर के लोगों को गैस मुहैया करवानी चााहिए।
लोगोंं से बातचीत

दुकानों पर गैस 400 रुपये किलो मिल रही है। अगर गैस सरकार उपलब्ध करवा दे तो हम लोगों को कुछ हद तक राहत मिले।-अरुण कुमार
पिछले दो तीन दिन से दुकानदारों ने गैस के दाम बढ़ाकर 400 रुपये प्रति किलो कर दिए हैं। इतने रुपये में पहले पूरा सिलिंडर भर जाता था।- लोकेश
गैस की कमी की वजह से काफी समस्या झेलनी पड़ रही है। सरकार को जल्द इसका कुछ उपाय खोजना चाहिए। - कमलेश
कालाबाजारी करने वाले मजबूरी का उठा रहे हैं। सरकार को इस पर रोक लगानी चाहिए। आम आदमी गैस की वजह से परेशानी झेल रहा है।- राहुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed