Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Garbage piles pose a health risk to a population of one lakh

Faridabad News: कूड़े के ढेर से एक लाख आबादी की सेहत पर संकट

Fri, 13 Nov 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Garbage piles pose a health risk to a population of one lakh
भांखरी और प्रतापगढ़ में कूड़ा जमा होने से बढ़ा मक्खियों का प्रकोप, टाइफाइड और फूड पॉइजनिंग का है खतरा
विज्ञापन



राहुल राज
फरीदाबाद। शहर में कूड़ा निस्तारण की बदहाल व्यवस्था अब एक लाख से अधिक आबादी की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। सेक्टर-49 के पास भांखरी और सेक्टर-56 के प्रतापगढ़ में बने कूड़ा डंपिंग यार्ड से फैल रही गंदगी और मक्खियों के प्रकोप के कारण टाइफाइड, फूड पॉइजनिंग, डायरिया और हैजा जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
कूड़े के ढेर से उठती बदबू और मक्खियों के झुंड ने आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मक्खियां घरों की रसोई, खाने की मेज और बर्तनों तक पहुंच रही हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि मक्खियों के झुंड घरों के अंदर तक पहुंच रहे हैं। खाने-पीने की चीजों पर मक्खियां बैठने से लोगों को संक्रमण का डर सता रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग अपने ही घरों में सुकून से खाना तक नहीं खा पा रहे हैं। डंपिंग यार्ड में लगातार कूड़ा डाले जाने से आसपास के क्षेत्र में मक्खियों की संख्या बढ़ती जा रही है। भांखरी गांव के साथ अचीवर्स सोसाइटी, आईपी सोसाइटी, दिल्ली पुलिस सोसाइटी और अरावली विहार सोसाइटी के निवासी भी इस समस्या से परेशान हैं। लोगों को घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखनी पड़ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद मक्खियां घरों में घुस रही हैं। खाने की चीजों को ढककर रखना और बार-बार सफाई करना भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन


खाने-पीने की चीजों पर मंडराती रहती हैं मक्खियां

मक्खियों के बढ़ते प्रकोप ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। घरों में खाना बनाते और खाते समय भी मक्खियों से बचना मुश्किल हो रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को लेकर परिवारों की चिंता बढ़ गई है। गंदगी के बीच पनप रही मक्खियों के खाने-पीने की चीजों पर बैठने से संक्रमण और पेट संबंधी बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों को डर है कि समय रहते समस्या पर नियंत्रण नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइफाइड और फूड पॉइजनिंग का है खतरा

जिला नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि कूड़ा डंपिंग यार्ड के आसपास पनपने वाली मक्खियां गंदगी और हानिकारक बैक्टीरिया को खाने-पीने की चीजों तक पहुंचा सकती हैं। इससे डायरिया, हैजा, पेचिश, टाइफाइड और फूड पॉइजनिंग जैसी बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। दूषित भोजन और पानी के सेवन से पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हो सकती है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर संक्रमण का खतरा अधिक रहता है।



कोट्स

डंपिंग यार्ड बनने के बाद से ही गांव में कूड़े की बदबू और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। मक्खियों से बचने के लिए फिनाइल और नमक के पानी से घरों की सफाई कर रहे हैं। - राज बाला, स्थानीय निवसी, भांखरी

डंपिंग यार्ड बनने के बाद से ही गांव में कूड़े की बदबू और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। मक्खियों से निजात पाने के लिए घरों के आसपास पेट्रोल का छिड़काव भी कर रहे है। - अंकुर फागना, स्थानीय निवासी, भांखरी

घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने के बावजूद मक्खियां अंदर आ जाती हैं। खाना बनाना और परिवार के साथ बैठकर भोजन करना मुश्किल हो गया है। - महावीर सिंह, स्थानीय निवासी, भांखरी

डंपिंग यार्ड में कूड़ा जमा होने का खामियाजा स्थानीय नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। कई बार खाने की चीजों पर इतनी मक्खियां बैठ जाती हैं कि भोजन फेंकना पड़ता है। - विनोद शर्मा, स्थानीय निवासी, प्रतापगढ़



-----------------------------



वर्जन-
कूड़ा निस्तारण की समस्या का समाधान निकाला जा रहा है। प्रतापगढ़ में आने वाले दिनों में तेजी से कूड़ा निस्तारण होगा। इसके बाद कूड़े की समस्या का समाधान हो जाएगा। - यशेंद्र सिंह, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article