{"_id":"65ff1c85f8489a320e0cd888","slug":"garbage-piled-up-on-the-road-built-at-a-cost-of-rs-8-crore-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-22382-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आठ करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क पर लगा कूड़े का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आठ करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क पर लगा कूड़े का ढेर
विज्ञापन
फोटो-
- कूड़े के ढेर पर लावारिश जानवरों का लगी रहती है भीड़, दुर्घटना की रहती है आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गुरुग्राम नहर पर आठ करोड़ रुपये की लागत से बनी सीमेंटेड सड़क के किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। जिसकी वजह से सड़क पर सुबह व शाम के समय लावारिस जानवरों का जमावड़ा लग जाता है। इसके अलावा रात के समय नहर पर कोई स्ट्रीट लाइट नहीं जलने की वजह से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को हादसे का डर लगा रहता है। इस समस्या को लेकर कई बार लोगों ने नगर निगम को अवगत कराया है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
गुरुग्राम नहर किनारे सेक्टर-तीन की ओर दिल्ली-आगरा हाईवे-19 से लेकर बाईपास (निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे) तक चार लेन की सीमेंटेड सड़क का छह महीने पहले निर्माण कार्य पूरा किया गया था। यह सड़क बाईपास सड़क से सिही गांव के पुल तक और सेक्टर-चार पुल से दिल्ली-आगरा हाईवे-19 तक बनाई गई। इस सड़क के बनने से सेक्टर-3, सेक्टर-4, सेक्टर-2, सीही गांव, चावला कॉलोनी में रहने वाले लोगों को काफी फायदा हुआ है। इस सड़क के बनने से बड़े वाहन आसानी से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के रास्ते दूसरे जगह पर पहुंच पा रहे हैं। यह सड़क सिंचाई विभाग द्वारा आठ करोड़ रुपये की लागत से करीब छह महीने पहले बनकर तैयार की गई थी। सड़क के बनने से पहले इस रोड पर जगह जगह कूड़े के ढेर लगे रहते थे । अब भी इस सड़क पर चावला कॉलोनी के चौक और सेक्टर-6 को जाने वाले चौक पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर लोगों ने कई बार नगर निगम को अवगत भी कराया है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया।
-- -- -- --
जल्द हटवाया जाएगा कूड़ा
नगर निगम को इस समस्या के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली थी। होली के त्योहार के बाद नगर निगम के कर्मचारियों को भेज कर कूड़े के ढेर को हटवा दिया जाएगा। ओ पी कर्दम, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम बल्लभगढ़