फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Garbage is being dumped in front of the statue of Raja Nahar Singh

Faridabad News: राजा नाहर सिंह की प्रतिमा के सामने डाला जा रहा कूड़ा

Mon, 23 Jun 2025 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Garbage is being dumped in front of the statue of Raja Nahar Singh
आस-पास रहने वाले लोगों को बदबू से होती है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा के सामने नगर निगम की ओर से कूड़ा डाला जा रहा है। जिससे शहीद का तो अपमान हो रहा है, साथ ही आस-पास रहने वाले लोगों को भी बदबू से परेशानी होती है।

नाहर सिंह मेमोरियल सोसायटी के अध्यक्ष सत्यवीर डागर ने बताया कि शहीद राजा नाहर सिंह की साढ़े 38 फीट की प्रतिमा का अनावरण 31 दिसंबर 2023 को बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया था। उस दौरान दशहरा मैदान में कूड़े का ढेर नहीं था, लेकिन अब मैदान में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। यह कूड़ा नगर निगम के कर्मचारी नालों की सफाई करने के बाद ट्रैक्टर ट्राली के जरिये डालते हैं। जिसकी वजह से अब पूरा मैदान कूड़े के ढेर से भरा हुआ है। इस मैदान के सामने एम्स शाखा का अस्पताल बना हुआ है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपचार करवाने के लिए आते हैं। कूड़े से आने वाली बदबू व पनपने वाले मच्छरों से परेशानी होती है।
विज्ञापन



नगर निगम कार्यालय के पीछे है मैदान
बल्लभगढ़ में नगर निगम कार्यालय जाने के लिए दो रास्ते बने हुए हैं। जिसमें से एक नेशनल हाईवे पर और दूसरा दशहरा मैदान से पीछे के गेट का। निगम का कार्यालय साथ में होने के बावजूद इस समस्या को लेकर उनकी ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
नालों की सफाई करने के बाद उसका जो कूड़ा होता है, उसको सुखाने के लिए दशहरा मैदान में डाला जा रहा है। जब वह सूख जाएगा उसको फिर झील में डाला जाएगा। बिशन स्वरूप तेवतिया, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed