फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Garbage bins built on the roadside are tarnishing the beauty of the city.

Faridabad News: शहर की सुंदरता को दाग लगा रहे सड़कों के किनारे बने कूड़े के खत्ते

Fri, 10 Jan 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Garbage bins built on the roadside are tarnishing the beauty of the city.
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने आपत्ति जताई आपत्ति, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड की सर्विस रोड किनारे कूड़े के खत्तों और एनएच-19 के किनारे नालों पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आपत्ति जताई है। लगातार आ रही शिकायतों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त गौरव आंतिल ने बाईपास रोड पर बने कूड़े के खत्तों का निरीक्षण कर जमा कूड़े की सफाई के आदेश दिए। साथ ही यहां पर टीन शेड और चहारदीवारी का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

हाल ही में बने 50 किलोमीटर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड (फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे) की सर्विस रोड किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इनमें से कुछ नगर निगम की ओर से अधिकृत कूड़े के खत्तों को बनाया गया है। साथ ही कुछ स्थानों पर आस-पास के लोग भी कूड़ा डाल देते हैं। इससे शहर की सुंदरता पर भी दाग लगता है। साथ ही कूड़ा सर्विस रोड किनारे एनएचएआई के बनाए नालों पर जाकर नालों को जाम कर देता है। एनएचएआई अधिकारियों ने इसपर आपत्ति जताते हुए नगर निगम अधिकारियों को शिकायत की थी। एनएचएआई का कहना है कि यह नाले बारिश के दौरान पानी को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने के लिए बनाए हुए हैं। इस पर कूड़ा या अन्य अवरोध से बारिश के दौरान पानी नहीं निकल पाता और सड़कों पर आ जाता है।
विज्ञापन

नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त ने शिकायत पर सज्ञान लेते हुए सेक्टर 37, एत्मादपुर और बीपीटीपी में बने अधिकृत कूड़े के खत्तों (म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन) का निरीक्षण किया। मौके पर कूड़े के ढेर देखकर उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि जल्द से जल्द कूड़े के ढेर को हटाया जाए। उन्होंने तीनों स्थानों पर टीन शेड लगाकर चहारदीवारी का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। ऐसे में खुले में दिखाई देने वाली गंदगी से निजात मिल सके। इस मौके पर उनके साथ ओल्ड फरीदाबाद के जॉइंट कमिश्नर सुमित कुमार, एक्सईन पदम भूषण, सफाई निरीक्षक जगवीर चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एनएच-19 किनारे जेसी बोस विवि और बल्लभगढ़ के पास नाला चोक
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने एनएच-19 किनारे जेसी बोस विवि और बल्लभगढ़ के पास नाला चोक होने की शिकायत की थी। शिकायत है कि शहर की कालोनियों और सेक्टरों से कुछ स्थानों पर आ रही सीवर लाइन राजमार्ग के किनारे नाले पर गिरती है। इसमें पॉलीथिन और कूड़ा होने से नाला जाम हो जाता है। नाला चोक होने से बारिश के दौरान एनएच-19 की सर्विस रोड पर पानी भर जाता है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बल्लभगढ़ और जेसी बोस विवि के पास राजमार्ग पर भरने वाले सीवर के पानी की निकासी के भी निर्देश दिए हैं।

---
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बल्लभगढ़ और जेसी बोस विवि के किनारे नालों पर निगम क्षेत्र के सेक्टर की सीवरेज लाइन आकर गिर रही हैं। ऐसे में कूड़े से नाला चोक होता है। यह बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाया गया है। वहीं, अभी हाल में बने फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इनकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों को की गई है।
धीरज सिंह, परियोजना निदेशक एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed