फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gap in the approach and departure portions of the Manjhawali Yamuna Bridge could lead to accidents.

Faridabad News: मंझावली यमुना पुल के आने-जाने वाले हिस्सों में गैप से हो सकता है हादसा

Sat, 07 Mar 2026 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Gap in the approach and departure portions of the Manjhawali Yamuna Bridge could lead to accidents.
खतरनाक स्थिति में है खाली स्थान, रोजाना गुजरते है बड़ी संख्या में वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



तिगांव । यमुना पुल पर उत्तर प्रदेश की ओर से मंझावली की तरफ आने वाले मार्ग पर एक गंभीर खामी सामने आई है। पुल के आने और जाने वाले हिस्सों के बीच में बना गैप कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस गैप को रोकने या सुरक्षित करने के लिए अब तक किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है।



स्थानीय लोगों के अनुसार पुल के दोनों हिस्सों के बीच बना यह खाली स्थान काफी खतरनाक स्थिति में है। यदि कोई वाहन चालक या पैदल यात्री अंधेरे के समय या लापरवाही में इस गैप की ओर बढ़ जाता है तो उसके सीधे नीचे गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि पुल से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन और लोग गुजरते हैं। रात के समय प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है, जिससे यह खतरा और बढ़ जाता है। अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी की जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन









वर्जन





पुल के बीच बने गैप की जानकारी विभाग को मिल गई है। इस संबंध में ठेकेदार को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। जल्द ही वहां उचित सुरक्षा व्यवस्था कर दी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो। -वीरेंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed