फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ganpati mahotsav in the city, People exited

Faridabad News: शहर के सेक्टरों व सोसाइटियों में धूमधाम से हुआ बप्पा का स्वागत

Wed, 27 Aug 2025 09:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 27 Aug 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Ganpati mahotsav in the city, People exited
- ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ गणपति बप्पा की स्थापना, 56 भोग व महाआरती का आयोजन
विज्ञापन


भारती दुबे

फरीदाबाद। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर बुधवार को शहर के विभिन्न सेक्टरों, सोसाइटियों और प्रमुख स्थलों पर गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया गया। भक्तों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज और नृत्य के साथ बड़े हर्षोल्लास से गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की। पूरे शहर में पर्व का उत्साह देखते ही बन रहा था।

सेक्टर-16, सेक्टर-10 ग्रेटर फरीदाबाद की सोसाइटीज, एनआईटी क्षेत्र व अन्य इलाकों में भव्य पंडाल सजाए गए। गणेश स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने महाआरती व भजन-कीर्तन में भाग लिया। पंडालों को रंग-बिरंगी लाइटिंग, फूल-मालाओं और पारंपरिक सजावट से सजाया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने बप्पा को 56 भोग अर्पित किए।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और भक्ति की भावना को मजबूत करता है। कुछ सोसाइटियों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और बच्चों के लिए विशेष आयोजन भी किए गए। गणेशोत्सव के चलते सुरक्षा व्यवस्था के भी विशेष प्रबंध किए गए थे। स्थानीय प्रशासन की निगरानी में आयोजन शांतिपूर्वक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

बप्पा वर्ष में एक बार हमारे घर में पधारते हैं। हमें बहुत खुशी मिलती है। सोसाइटी के सभी लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा का स्वागत किया है। - अर्चना मिश्रा, आरडब्ल्यूए महासचिव, पीयूष हाइट्स सोसाइटी

--

गणेश जी के आगमन से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हर साल हम बड़े उल्लास से बप्पा का स्वागत करते हैं। -सोहनलाल फोगाट, आरडब्ल्यूए प्रधान, वीआईपी फ्लोर सोसाइटी

--


हम प्रति वर्ष गणेशोत्सव को धूमधाम से मनाते हैं। पंडाल को हमने बहुत सुंदर सजाया है। इसके साथ ही गणेश भगवान के मनपसंद पकवानों का भोग भी लगाया गया है। -नितिन मिश्रा, आरडब्ल्यूए महासचिव, पूरी अमन विला सोसाइटी


बप्पा हमारे जीवन के संकटों को हरते हैं। उनका आगमन उम्मीद और उत्साह लेकर आता है। अब कुछ दिन बप्पा हमारे साथ ही रहेंगे। - माधव रॉय, आरडब्ल्यूए प्रधान, समर पाम सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed