{"_id":"6aa6ffae916f7e2f8a0dba4d","slug":"ganpati-bappa-to-sit-in-societies-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79960-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सोसाइटियों में आज विराजेंगे गणपति बप्पा, स्वागत को लेकर उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सोसाइटियों में आज विराजेंगे गणपति बप्पा, स्वागत को लेकर उत्साह
विज्ञापन
पंडाल और मंदिर परिसर सजाने में जुटे लोग, घरों में भी होगी गणपति प्रतिमा की स्थापना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गणेश चतुर्थी को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। मंगलवार को विभिन्न सेक्टरों और सोसाइटियों में गणपति बप्पा की प्रतिमाएं विधि-विधान से स्थापित की जाएंगी। बप्पा के स्वागत के लिए सोसाइटी परिसरों में पंडाल सजाए जा रहे हैं। कई जगह मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। वहीं, अनेक परिवारों ने अपने घरों में गणपति प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की है। बप्पा के भोग के लिए लोग घरों में उनके पसंदीदा मोदक और अन्य पकवान भी तैयार कर रहे हैं।
पुरी प्राणायाम, आरपीएस सवाना, बीपीटीपी कॉलोनी, आगमन सोसाइटी, एसआरएस रेजीडेंसी, ओमेक्स, ओजोन, पुरी अमन विलास, समर पाम, पार्क फ्लोर-2, एडल डिवाइन कोर्ट, पीयूष हाइट्स और पुरी लैवेंडर समेत कई सोसाइटियों में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। बरसात को देखते हुए कई जगह इनडोर कार्यक्रम स्थल भी तैयार किए गए हैं।
सोसाइटियों में गणेश प्रतिमा स्थापना के बाद विशेष पूजा-अर्चना, आरती, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में बप्पा के स्वागत को लेकर खास उत्साह है। लोगों का कहना है कि सामूहिक रूप से गणेश उत्सव मनाने से सोसाइटी के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और बच्चों को धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
बाजारों में रही खरीदारों की भीड़
गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले सोमवार को शहर के विभिन्न बाजारों में गणपति प्रतिमाएं, सजावटी सामान, फूल, पूजन सामग्री और मोदक की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। कई लोगों ने इको फ्रेंडली गणपति प्रतिमाएं खरीदीं। दुकानदारों के अनुसार गणेश प्रतिमाओं और पूजा सामग्री की मांग में तेजी रही।
डेढ़ से 11 दिन तक चलेगा उत्सव
परंपरा के अनुसार गणेश उत्सव डेढ़, तीन, पांच, सात या 11 दिनों तक मनाया जाता है। अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। सोसाइटियों में विसर्जन से पहले भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इसके बाद श्रद्धालु विधि-विधान से बप्पा को विदाई देंगे। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कई जगह कृत्रिम जलकुंड या बड़े टब में प्रतिमा विसर्जन की भी तैयारी की गई है।
शहर में होगा तीन दिवसीय गणेश उत्सव
फरीदाबाद में तीन दिवसीय गणेश उत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यपाल, सांसद, विधायक, मंत्री और बड़ी संख्या में शहरवासी हिस्सा लेंगे। तैयारियों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में पिछले 11 वर्षों से गणेश उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस बार भी पंडाल में हर वर्ष की तरह कुछ नया और खास देखने को मिलेगा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। मंदिरों में गणपति के जयकारे गूंजेंगे और श्रद्धालु बप्पा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
-- -- -
निवासियों से बातचीत
सोसाइटी में बारिश को ध्यान में रखते हुए इनडोर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिससे बरसात होने पर कोई भी समस्या न हो। - पंकज, आरपीएस सवाना सोसाइटी
-- --
सोसाइटी में प्रतिवर्ष उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी लोगों में काफी उत्साह है। आज बप्पा को विराजमान किया जाएगा।-- निशांत रस्तोगी, पुरी प्राणायाम सोसाइटी
-- --
सोसाइटी में तैयारी पूरी है। आज बप्पा का स्वागत करने के लिए सभी सोसाइटी निवासी तैयार हैं। बप्पा के लिए मंदिर परिसर को सजाया गया है। -अंकित त्यागी, आगमन सोसाइटी
-- --
सभी लोग अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए बप्पा को प्रसन्न करेंगे। पूजा अर्चना के बाद भजन- कीर्तन भी आयोजित किए जाएगें।-- यामिनी, पीयूष हाइट्स सोसाइटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गणेश चतुर्थी को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। मंगलवार को विभिन्न सेक्टरों और सोसाइटियों में गणपति बप्पा की प्रतिमाएं विधि-विधान से स्थापित की जाएंगी। बप्पा के स्वागत के लिए सोसाइटी परिसरों में पंडाल सजाए जा रहे हैं। कई जगह मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। वहीं, अनेक परिवारों ने अपने घरों में गणपति प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की है। बप्पा के भोग के लिए लोग घरों में उनके पसंदीदा मोदक और अन्य पकवान भी तैयार कर रहे हैं।
पुरी प्राणायाम, आरपीएस सवाना, बीपीटीपी कॉलोनी, आगमन सोसाइटी, एसआरएस रेजीडेंसी, ओमेक्स, ओजोन, पुरी अमन विलास, समर पाम, पार्क फ्लोर-2, एडल डिवाइन कोर्ट, पीयूष हाइट्स और पुरी लैवेंडर समेत कई सोसाइटियों में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। बरसात को देखते हुए कई जगह इनडोर कार्यक्रम स्थल भी तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
सोसाइटियों में गणेश प्रतिमा स्थापना के बाद विशेष पूजा-अर्चना, आरती, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में बप्पा के स्वागत को लेकर खास उत्साह है। लोगों का कहना है कि सामूहिक रूप से गणेश उत्सव मनाने से सोसाइटी के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और बच्चों को धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
बाजारों में रही खरीदारों की भीड़
गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले सोमवार को शहर के विभिन्न बाजारों में गणपति प्रतिमाएं, सजावटी सामान, फूल, पूजन सामग्री और मोदक की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। कई लोगों ने इको फ्रेंडली गणपति प्रतिमाएं खरीदीं। दुकानदारों के अनुसार गणेश प्रतिमाओं और पूजा सामग्री की मांग में तेजी रही।
डेढ़ से 11 दिन तक चलेगा उत्सव
परंपरा के अनुसार गणेश उत्सव डेढ़, तीन, पांच, सात या 11 दिनों तक मनाया जाता है। अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। सोसाइटियों में विसर्जन से पहले भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इसके बाद श्रद्धालु विधि-विधान से बप्पा को विदाई देंगे। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कई जगह कृत्रिम जलकुंड या बड़े टब में प्रतिमा विसर्जन की भी तैयारी की गई है।
शहर में होगा तीन दिवसीय गणेश उत्सव
फरीदाबाद में तीन दिवसीय गणेश उत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यपाल, सांसद, विधायक, मंत्री और बड़ी संख्या में शहरवासी हिस्सा लेंगे। तैयारियों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में पिछले 11 वर्षों से गणेश उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस बार भी पंडाल में हर वर्ष की तरह कुछ नया और खास देखने को मिलेगा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। मंदिरों में गणपति के जयकारे गूंजेंगे और श्रद्धालु बप्पा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
निवासियों से बातचीत
सोसाइटी में बारिश को ध्यान में रखते हुए इनडोर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिससे बरसात होने पर कोई भी समस्या न हो। - पंकज, आरपीएस सवाना सोसाइटी
सोसाइटी में प्रतिवर्ष उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी लोगों में काफी उत्साह है। आज बप्पा को विराजमान किया जाएगा।
सोसाइटी में तैयारी पूरी है। आज बप्पा का स्वागत करने के लिए सभी सोसाइटी निवासी तैयार हैं। बप्पा के लिए मंदिर परिसर को सजाया गया है। -अंकित त्यागी, आगमन सोसाइटी
सभी लोग अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए बप्पा को प्रसन्न करेंगे। पूजा अर्चना के बाद भजन- कीर्तन भी आयोजित किए जाएगें।