{"_id":"6aa5a57eb658220c1a0eb7b8","slug":"ganpati-bappa-to-sit-at-puri-lavender-society-temple-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79875-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पुरी लैवेंडर सोसाइटी के मंदिर में विराजेंगे गणपति बप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पुरी लैवेंडर सोसाइटी के मंदिर में विराजेंगे गणपति बप्पा
विज्ञापन
मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा, तैयारियों में जुटे हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-89 स्थित पुरी लैवेंडर सोसाइटी में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोसाइटी के मंदिर में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इसे लेकर सोसाइटी के निवासी उत्साहित हैं और आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। गणपति बप्पा के विराजमान होने के बाद श्रद्धालुओं की ओर से नियमित रूप से पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। निवासी आशीष ने बताया कि आयोजन को लेकर सोसाइटी के निवासियों ने बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की है। गणेश चतुर्थी का पर्व सभी के लिए आस्था और उत्साह का अवसर है। सोसाइटी में सामूहिक रूप से पर्व मनाने से बच्चों और युवाओं को भी भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।