फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ganpati Bappa's procession will take place in the city

शहर में जगह-जगह निकलेगी गणपति बप्पा की शोभायात्रा

Wed, 08 Sep 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa's procession will take place in the city
फरीदाबाद। शहर में गणेश उत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार से मंदिर, घर व पंडालों में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई देने लगेगी। वहीं शहर में जगह-जगह शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

शहर में विभिन्न संस्थाएं गणेश उत्सव की तैयारियों में जोरशोर से जुटी हुई हैं। बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे श्री गणेश उत्सव के लिए शाम को महाराष्ट्र मित्र मंडल एनआईटी पांच से शोभा यात्रा निकालेगी। 10 सितंबर को गांधी कॉलोनी स्थित बारात घर में पूजा पाठ कर गणेश मूर्ति स्थापित की जाएगी। गांधी कॉलोनी के अलावा गीता मंदिर, वैश्य धर्मशाला सहित ग्रेटर फरीदाबाद में भी कई स्थानों पर गणपति के पंडाल सजाए जाएंगे। शहर में जगह-जगह गणेश मूर्तियों के स्टॉल लगे हुए हैं। गणपति उत्सव को बुधवार को शहर में खास रौनक देखने को मिली। बाजारों में दुकानों पर भगवान गणेश की मूर्तियां खरीदने वालों की भीड़ रही है। सेक्टर-16 मेट्रो मोड, एनआईटी तीन नंबर और अजरौंदा चौक पर लोगों ने बप्पा की बड़ी मूर्तियों की खरीदारी की।
विज्ञापन

महाराष्ट्र मित्र मंडल के प्रधान राजेंद्र पांचाल ने बताया कि पिछले करीब पांच सालों से उनके पंडाल में स्थापित की जाने वाले गणेश मूर्ति मुंबई से मंगवाई जा रही थी। चिकनी मिट्टी से बनी ईको फ्रेंडली मूर्ति को बनाने में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल होता है और पानी में विसर्जन के दौरान मूर्ति घुल जाएगी। मुंबई में कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण इस बार फरीदाबाद के मूर्तिकारों गणेश मूर्ति खरीदी गई, जो पूरी तरह ईको फ्रेंडली है। उन्होंने बताया कि नौ सितंबर शाम को ढोल नगाड़ों के साथ गणपति शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 10 सितंबर को मूर्ति स्थापना के बाद 12 सितंबर तक रोजाना पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रविवार को दोपहर बाद मूर्ति विसर्जन के लिए ढोल बाजों के साथ ले जाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed