फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ganpati Bappa Moriya celebrated in the city

Faridabad News: शहर में रही गणपति बप्पा मोरिया की धूम

Thu, 21 Sep 2023 10:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:06 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Moriya celebrated in the city
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में बुधवार को दिनभर गणेश उत्सव की धूम रही है। मंदिरों और पूजा पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है। सुबह व शाम गणेश आरती और सास्कृतिक कार्यक्रमों से गजानन के पंडालों में भक्ति की बयार बह रही है।
शहर के गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एसआरएस, पुरी प्रणायाम सोसाइटी, सूरजकुंड रोड स्थित ओमेक्स स्पा सोसाइटी और अमोलिक हाईट, डिस्कवरी सोसाइटी में लोगों द्वारा भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से गांधी कॉलोनी स्थित समुदाय भवन में बप्पा की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे है। सूरजकुंड रोड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कुछ स्थानों से भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगा कर मूर्ति विसर्जन किया।
विज्ञापन


अगले बरस तू जल्दी आ... के जयघोष के साथ गणपति प्रमिता का विसर्जन
ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-82 स्थित पुरी प्रणायाम सोसाइटी में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। आयोजक कुमकुम दास गुप्ता और सताद्रु दास गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को घर पर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई थी। लोगों ने पूजा अर्चना करके परिवार व समाज में सुख शांति की मन्नतें मांगी। सुबह हवन यज्ञ के साथ गणेश भगवान की आरती की गई। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ.. के जयघोष के साथ बुधवार को घर पर बने डब में जल में विसर्जित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमेक्स स्पा सोसाइटी में महिलाओं ने मनाया उत्सव
ओमेक्स स्पा सोसाइटी में हर वर्ष की तरह इस बार भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंगलवार को ढोल-नगाड़े के साथ गणेशजी की मूर्ति स्थापना के बाद बुधवार को भी दिनभर भगवान गणपति के भजनों की धूम रही। शाम को पूजा अर्चना की गई। पूजा समिति की अध्यक्ष जावित्री मुखरिया और संचालक डॉ. दिप्ती तनेजा ने बताया कि सोसाइटी में सुंदर कृतियों से पंडाल को सजाया गया है। महिला मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम 27 सितंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed