{"_id":"6606ec721ee74094f700e7b8","slug":"gangster-neeraj-faridpuria-is-becoming-synonymous-with-terror-in-the-district-faridabad-news-c-24-1-fb11002-105488-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले में दहशत का पर्याय बनता जा रहा गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले में दहशत का पर्याय बनता जा रहा गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया
विज्ञापन
-जेल से आने के बाद से गायब है गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया
-पलवल जिले में 40 से अधिक लोगों से मांग चुका है रंगदारी
-टिपल 9 टेलीकॉम शोरूम पर गोलियां चलवाकर किया दहशत फैलाने का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दिल्ली-एनसीआर का कुख्यात गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया पलवल जिले में दहशत का पर्याय बनता जा रहा है। इस गैंगस्टर द्वारा किसी न किसी व्यापारी तथा उद्योगपति से रंगदारी मांगने तथा उसे बाद वहां अपने गुर्गे भेजकर गोलियां चलवाना आम बात हो गई है। जिससे लोगों में खासकर व्यापारियों, उद्योगपतियों में दहशत होने लगी है। नीरज फरीदपुरिया का नाम आते ही लोग अब यहां कांपने लगते हैं। पुलिस भी उसके द्वारा मांगी जाने वाली रंगदारी तथा गुर्गे भेजकर गोलियां चलवाने जैसी वारदात को रोकने में कामयाब नहीं हो पा रही है। जैसे ही नीरज द्वारा किसी से रंगदारी मांगी जाती है तो पुलिस उसे सुरक्षा कर्मी मुहैया करा देती है।
उसकी ओर से जिले में ही करीब 40 लोगों से रंगदारी मांगी जा चुकी है। उनमें विशेष रूप से औरंगाबाद के पूर्व सरपंच मोनू, नगर परिषद के बड़े सफाई ठेकेदार श्यामवीर दीघोट, सीही निवासी कुलदीप तेवतिया, टिपल नाइन के संचालक प्रवीण छाबड़ा सहित और भी कई बड़े नाम शामिल हैं। शुक्रवार को प्रवीण छाबड़ा के टेलीकॉम शोरूम पर गोलियांं चलने के बाद से उन सभी लोगों में विशेष रूप से भय बन गया है, जिनसे नीरज फरीदपुरिया द्वारा रंगदारी मांगी जा चुकी है। हालांकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने टिपल नाइल शाेरूम पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के साथ-साथ उन सभी की सुुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ा दी है, जिनसे रंगदारी मांगी जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अंंशु सिंगला स्वयं शुक्रवार को हुई वारदात के बाद निगरानी कर रही हैं।
पहले भी इन वारदात को दे चुका है पलवल में अंजाम
नीरज फरीदपुरिया के इशारे पर उसके गुर्गे पहले भी गांव भैंसरावली निवासी सचिन की गोलियों से भूनकर हत्या कर चुके हैं। बीती 14 जुलाई को आल्हापुर पुल के समीप हुई सचिन की हत्या के मामले का पलवल अपराध जांच शाखा ने खुलासा किया था। मामले में पुलिस ने गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के चार गुर्गों को गिरफ्तार भी किया था। सचिन की हत्या गैंग के ही पुनीत के साथ झगड़ा होने के चलते की गई थी। नीरज ने सचिन को पलवल अवैध हथियार लेने के बहाने भेजा और अपने गुर्गों को भेजकर हत्या करा दी। पुलिस ने उस दौरान गांव सीही निवासी सुमित कनौजिया, गांव मंघावली के अनुज, यूपी के उन्नाव जिला स्थित मिर्जापुर निवासी मनोज, भूडासर के निशु त्यागी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
-- -- --
जेल से बाहर आने के बाद से गायब है फरीदपुरिया
पुलिस सूत्रों की मानें तो फरीदपुरिया जेल से पैरोल पर आने के बाद से ही गायब है। उसका फिलहाल कोई सुराग नहीं लग पाया है। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल वह कनाडा में छिपा हुआ है। वहीं से वह अपना गैंग चला रहा है। वहीं से बैठकर उद्योगपतियों, व्यापारियों से रंगदारी मांगकर अपनी दहशत फैला रहा है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास भी कर रही है, लेकिन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा है।
जिला पुलिस अधीक्षक ने दावा किया है कि इस गोलीबारी की वारदात को अंंजाम देने वाले बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ले ली है और उनकी पहचान करनी शुरू कर दी है। पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं तथा जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने शहर के लोगों से व्यापारियों व उद्योगपतियों से भी अपील की है कि किसी से डरने की जरूरत नहीं है।