फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   gangrape with women in faridabad

निर्माणाधीन भवन में काम कर रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 02 Feb 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
gangrape with women in faridabad
बल्लभगढ़। बाईपास रोड पर बनी बस्ती में रहने वाली 25 वर्षीय महिला के साथ निर्माणाधीन भवन में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप तीन युवकों पर है। घटना 29 जनवरी की है। कई दिनों तक डर के कारण चुप रहने के बाद पीड़िता ने सोमवार को मामले की शिकायत पुलिस को दी। 25 वर्षीय पीड़िता ने महिला थाने में दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-8 स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी करती है। 29 जनवरी को भी वह काम पर गई थी। शाम के समय बिल्डिंग के साइट सुपरवाइजर ने उसे अपने कमरे में सफाई के लिए बुलाया। कमरे में सुपरवाइजर के अलावा दो और युवक भी मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने कमरा बंद करके सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद से वह डरी सहमी रही। परिवार के लोगों के पूछने पर सोमवार को उसने सब बता दिया। महिला ने परिवार के लोगों को साथ लेकर महिला थाने में शिकायत दे दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों आरोपी सेक्टर-10 के पास रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed