फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gang rape of girl, two accused arrested

Faridabad News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Sep 2023 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Gang rape of girl, two accused arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। ऑटो में जबरन बिठाकर ग्रेटर फरीदाबाद की झाड़ियों में लेकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही हैं।
पीड़िता रविवार देर शाम सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क में घूमने के लिए गई थी। करीब 10 बजे उसने रिश्तेदार से बात करती हुई टाउन पार्क से घर जाने के लिए ऑटो लिया। पार्क से 100 मीटर आगे चलने के बाद ऑटो चालक ने अपने दो जानकारों को और ऑटो में बैठा लिया और दूसरे तरफ ले जाने लगा। इसका पीड़िता ने विरोध किया तो साथ बैठे एक आरोपी ने लड़की की गर्दन पकड़ ली और मुंह में कपड़ा घुसा दिया। जिससे वह शोर नहीं मचा सके। इस दौरान लड़की का फोन ऑटो से बाहर फेंक दिया। आरोपी उसे ग्रेटर फरीदाबाद स्थित बीपीटीपी क्षेत्र में लेकर आए और झाड़ियों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

--
आरोपियों की आंख में झोंकी मिट्टी, तब बची जान
पीड़िता ने मौका देखकर बहादुरी का परिचय देते हुए मिट्टी उठाकर एक आरोपी की आंख में झोंक दी और भाग निकली। आगे चलकर उसने एक व्यक्ति का फोन लेकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रबंधक सेंट्रल, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम, डीसीपी क्राइम, एसीपी सेंट्रल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता के थाने में महिला लीगल एडवाइजर के सामने उसके बयान दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में दुष्कर्म, अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की गई। क्राइम ब्रांच 30 प्रभारी सेठी मलिक और सेंट्रल थाना प्रभारी जगबीर सिंह की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तकनीकी, सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से जांच के आधार पर दो आरोपी विष्णु और सनोज को उनके घर से धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
क्या कहते हैं पुलिस आयुक्त
पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने बताया कि काबू किए गए आरोपियों की पहचान विष्णु और सनोज के रूप में हुई है। आरोपी विष्णु उत्तर प्रदेश के आगरा जिला का निवासी है जो फिलहाल एसजीएम नगर में रह रहा था। आरोपी सनोज पर्वतिया कॉलोनी का रहने वाला हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विष्णु ऑटो चला रहा था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। तीसरे आरोपी की तलाश जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed