{"_id":"61a3b652a7c4df73f606312e","slug":"gang-caught-cheating-by-pretending-to-be-a-foreign-woman-faridabad-news-noi6183659165","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी महिला बनकर शादी का झांसा देकर ठगने वाला गिरोह पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी महिला बनकर शादी का झांसा देकर ठगने वाला गिरोह पकड़ा
विज्ञापन
फरीदाबाद। मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर विदेशी महिला बनकर लोगों से दोस्ती कर उन्हें शादी का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का साइबर क्राइम थाने की टीम ने पर्दाफाश कर दिया है। पकड़े गए आरोपियों में महिला के साथ नाइजीरियाई युवक भी है। वह स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था। वीजा खत्म होने के बाद भी आरोपी अवैध रूप से भारत में रह रहा था। पुलिस ने चार आरोपियों चिनोंतो रॉय अकाता, अजय, आतिफ अली व एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी चिनोंतो रॉय अकाता नाइजीरियाई है। सभी आरोपी फिलहाल दिल्ली में रह रहे थे।
आरोपियों ने मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर शादी का झांसा देकर अमरीक नाम के युवक से 5 लाख 78 हजार रुपये ठग लिए थे। आरोपी युवती ने अमरीक से संगम नाम बताकर मैट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती की थी। लड़की ने अपने आपको नीदरलैंड देश के ऐम्स्टर्डैम शहर की बताया था। इसके बाद लड़की ने उससे मिलने के लिए भारत आने की बात कही। कुछ समय बाद लड़की ने अमरीक को फोन करके बताया कि वह लगभग 88 लाख का सामान अपने साथ लेकर आ रही थी। एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। दूसरे आरोपी ने कस्टम अधिकारी बनकर अमरीक से बात की। उसने कस्टम की कागजी कार्रवाई के लिए 5 लाख 78 हजार रुपये की मांग की। लड़की ने अमरीक से मदद के नाम पर पैसे भेजने के लिए कहा। अमरीक ने उनके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। जब अमरीक को फर्जीवाड़े का पता लगा तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। डीसीपी क्राइम नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी बसंत कुमार ने टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कई शहरों में की ठगी
आरोपियों के कब्जे से 50 हजार 900 रुपये तथा वारदात में प्रयोग 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपियों के फर्जी बैंक खाते में पिछले 6 माह में करीब 60 लाख रुपये का लेन देन पाया गया। रिकार्ड के अनुसार आरोपियों ने गाजियाबाद, नोएडा (उत्तर प्रदेश), अहमदाबाद (गुजरात) व गुरुग्राम (हरियाणा) में घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने फर्जी अकाउंट उपलब्ध करवाने वाले आतिफ अली को 7 दिन की रिमांड पर लिया है। नाइजीरियाई व महिला सहित तीन को जेल भेज दिया है।