{"_id":"6a1f2ba460c502cb9000483f","slug":"game-changers-defeated-royal-knights-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71432-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गेम चेंजर ने रॉयल नाइट्स को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गेम चेंजर ने रॉयल नाइट्स को हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एयरफोर्स क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को खेले गए मुकाबले में द गेम चेंजर ने रॉयल नाइट्स को छह विकेट से हरा दिया। 12 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई रॉयल नाइट्स ने पांच विकेट पर 104 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मोक्ष अरोड़ा ने 58 जबकि नमन ने 13 रन का योगदान दिया। गेम चेंजर के लिए सानिध्य और नैतिक ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गेम चेंजर ने 10.1 ओवर में चार विकेट पर 108 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से आशीष ने 16 गेंदों पर 40 और सुमांश ने 40 रन बनाए। रॉयल के लिए नमन, पार्थ और मोक्ष ने एक-एक विकेट लिया। आशीष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।