फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   G-20 Summit: Operation of 43 shuttle trains between Delhi-Faridabad will remain closed

जी-20 शिखर सम्मेलन: दिल्ली-फरीदाबाद के बीच 43 शटल ट्रेनों का परिचालन रहेगा बंद

Mon, 04 Sep 2023 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
G-20 Summit: Operation of 43 shuttle trains between Delhi-Faridabad will remain closed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। नई दिल्ली में आठ से 10 सितंबर तक होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन का असर स्मार्ट सिटी में भी देखने को मिलेगा। इस दौरान पलवल, फरीदाबाद-नई दिल्ली और गाजियाबाद के बीच चलने वाली करीब 43 ईएमयू ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। इससे दैनिक सफर करने वाले करीब डेढ़ लाख दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसकी नार्दन रेलवे की तरफ से एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पलवल, फरीदाबाद-नई दिल्ली-गाजियाबाद के बीच करीब 43 ईएमयू ट्रेंने चलती हैं। रेलवे ने जी-20 शिखर सम्मेलन में सुरक्षा की दृष्टि से पलवल से फरीदाबाद, नई दिल्ली, गाजियाबाद के बीच चलने सभी ईएमयू ट्रेनों का परिचालन बंद करने का फैसला किया है। रेलवे अधिकारियों ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार तक जाने वाले यात्री तीन दिन मेट्रो रेल और अन्य सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करें। वहीं, पलवल-नई दिल्ली तक चलने वाली आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (14211/12) ट्रेन दो दिन तक अपने निर्धारित समय से 120 मिनट की देरी से चलेगी। इसका लास्ट स्टाॅप हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर होगा। नौ और 10 सितंबर को ये ट्रेन निजामुद्दीन से ही बनकर आगरा के लिए रवाना होगी और यहीं पर आकर खड़ी हो जाएगी। रेल अधिकारियों ने बताया कि नौ और दस सितंबर को ट्रेन आगरा कैंट से सुबह 5.45 बजे के बजाय सुबह 7.45 बजे निजामुद्दीन की ओर चलेगी।
विज्ञापन

--
सुरक्षा कारणों से किया गया ट्रेनों को बंद
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन अधीक्षक एके गोयल ने बताया कि नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 9 से 11 सितंबर तक जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें विश्व के 28 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। इन विदेशी राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेनों को बंद रखने का फैसला सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक
04407 पलवल-गाजियाबाद
04408 शकूरबस्ती-पलवल
04421 पलवल-शकूरबस्ती
04437 पलवल-शकूरबस्ती
04438 नई दिल्ली-पलवल
04445 पलवल-शकूरबस्ती
04911 पलवल-गाजियाबाद
04912 गाजियाबाद-पलवल
04913 पलवल-गाजियाबाद
04915 बल्लभगढ़-शकूरबस्ती
04916 नई दिल्ली-पलवल
04920 नई दिल्ली-पलवल
04921 पलवल-नई दिल्ली
04960 शकूरबस्ती-बल्लभगढ़
04965 पलवल-नई दिल्ली (महिला स्पेशल)
04966 नई दिल्ली-पलवल (महिला स्पेशल)
04968 गाजियाबाद-पलवल
04419 मथुरा-गाजियाबाद
04420 गाजियाबाद-मथुरा
04914 पुरानी दिल्ली-पलवल
04439 पलवल-गाजियाबाद
04446 शकूरबस्ती-मथुरा
04407 पलवल-गाजियाबाद
04408 शकूरबस्ती-पलवल
04410 शकूरबस्ती-पलवल
04421 पलवल-शकूरबस्ती
04437 पलवल-शकूरबस्ती
04438 नई दिल्ली-पलवल
04445 पलवल-शकूरबस्ती
04911 पलवल-गाजियाबाद
04912 गाजियाबाद-पलवल
04913 पलवल-गाजियाबाद
04915 बल्लभगढ़-शकूरबस्ती
04916 नई दिल्ली-पलवल
04920 नई दिल्ली-पलवल
04921 पलवल-नई दिल्ली
04960 बल्लभगढ़-शकूरबस्ती
04968 गाजियाबाद-पलवल
04419 मथुरा-गाजियाबाद
04420 गाजियाबाद-मथुरा
04914 पुरानी दिल्ली-पलवल
04439 पलवल-गाजियाबाद
04446 शकूरबस्ती-मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed