{"_id":"69d6b0a0f477bd39490b7ceb","slug":"future-brights-lights-go-out-at-the-speed-of-honey-khatana-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66954-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हनी खटाना की रफ्तार से फ्यूचर ब्राइट की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हनी खटाना की रफ्तार से फ्यूचर ब्राइट की बत्ती गुल
विज्ञापन
-गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से श्री श्याम बाबा अकादमी जीती
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वजीरपुर के पलवाली स्थित क्रिकेट मैदान पर बुधवार को श्री श्याम बाबा क्रिकेट अकादमी ने ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट अकादमी को 74 रन से हराया। इस जीत में देवांश के शतक और टीम के तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने मुख्य भूमिका निभाई।
40 ओवर के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्याम बाबा अकादमी ने 231 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्राइट फ्यूचर की टीम 29.1 ओवर में 157 रन पर सिमट गई। श्याम बाबा की ओर से देवांश ने महज 77 गेंदों पर 109 रन की पारी खेली। वहीं मिहान ने 42 रन का योगदान दिया। ब्राइट फ्यूचर के लिए सैफ ने दो चटकाए। जवाब में ब्राइट फ्यूचर के लिए बल्लेबाजी को आए प्रज्ज्वल पवार ने 52 और सैफ ने 20 रन बनाए। श्याम बाबा अकादमी के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। हनी खटाना ने 4.1 ओवर में महज 16 रन देकर चार विकेट झटके। रियांश भारद्वाज को दो विकेट मिले। देवांश को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।