फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fun camps will be organised in government schools during winter vacations.

Faridabad News: शीतकालीन छुट्टियों में राजकीय विद्यालयों में लगेगा फन कैंप

Thu, 08 Jan 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fun camps will be organised in government schools during winter vacations.
जिले के चयनित विद्यालयों की छात्राएं भाग लेंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में शीतकालीन छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों के लिए विशेष फन कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप बृहस्पतिवार से 14 जनवरी तक आयोजित होगा। इसमें जिले के चयनित विद्यालयों की छात्राएं भाग लेंगी। शिक्षा विभाग की इस पहल का उद्देश्य छुट्टियों के दौरान छात्रों को पढ़ाई से जोड़े रखना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।
जानकारी के अनुसार, इस फन कैंप के आयोजन के लिए जिले के चार राजकीय विद्यालयों का चयन किया गया है। इनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छांयसा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओल्ड फरीदाबाद, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्लभगढ़ और राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-एक शामिल हैं। इन सभी विद्यालयों में प्रतिदिन फन कैंप संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस कैंप में कुल 870 विद्यार्थी भाग लेंगे। कैम्प का आयोजन विद्यालय परिसर में किया जाएगा और यह प्रतिदिन लगभग 3:30 घंटे तक चलेगा। शिक्षा विभाग ने कैम्प के लिए समय-सारिणी भी तय कर दी है, ताकि गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित की जा सकें और विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


फन कैंप के दौरान विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन से जुड़ी गतिविधियों के साथ-साथ मनोरंजन और रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें कहानी लेखन, पठन अभ्यास, गणितीय खेल, कला एवं शिल्प, समूह गतिविधियां और खेल-कूद जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। इससे छात्रों की शैक्षणिक समझ के साथ-साथ उनकी रचनात्मक क्षमता और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

इस शिविर में कक्षा छह से आठवीं तक और नौवीं से बारहवीं कक्षा की अनुसूचित जाति की छात्राएं भाग लेंगी। विभाग का उद्देश्य विशेष रूप से इन छात्राओं को अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग प्रदान करना है, ताकि वे पढ़ाई में पीछे न रहें और आगे बढ़ सकें।


शिविर के समन्वयक मोहन सिंह ने बताया कि फन कैम्प के माध्यम से छात्राओं को सीखने का आनंददायक माहौल मिलेगा। इससे न केवल उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी, बल्कि वे छुट्टियों के दौरान भी सकारात्मक और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed