फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fugitive accused arrested in deadly attack on youth

Faridabad News: युवक पर जानलेवा हमले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fugitive accused arrested in deadly attack on youth
आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। मुंडकटी थाना क्षेत्र के गांव सराय में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सरफराज के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सीआईए प्रभारी जगमिंदर सिंह के अनुसार, मुंडकटी थाना क्षेत्र के गांव सराय निवासी जाविद ने 30 जनवरी को दी शिकायत में बताया था कि वह चालक का काम करता है। लगभग छह माह पहले उसके छोटे भाई जुबेर ने गांव की ही एक युवती से चंडीगढ़ हाईकोर्ट में कोर्ट मैरिज की थी। इसी बात को लेकर युवती पक्ष के लोग उनके परिवार से रंजिश रखते हैं।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, 29 जनवरी को बाइक पर सवार होकर कुछ आरोपी उनके घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। उनके हाथों में अवैध हथियार, डंडे और रॉड थीं। आरोपियों में से बिल्ला ने देशी तमंचा उसकी कनपटी पर लगा दिया और हाथ पकड़कर बाहर खींच लिया। इसी दौरान जमशेद ने जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी, जो उसके हाथ पर लगी। झगड़े की आवाज सुनकर उसका भाई जहीर और मौसी का बेटा राशीद मौके पर पहुंचे, तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने एक किशोर को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने मौके से पुलिस को कट्टा और दो कारतूस सौंपे, जिनमें एक चला हुआ खाली कारतूस भी मिला। मुंडकटी थाना पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। प्रभारी ने बताया कि एसआई ओमप्रकाश की टीम ने वारदात में शामिल आरोपी सरफराज को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed