फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fsdg

Faridabad News: नगीना में पीने के पानी में भारी अशुद्धि, ग्रामीण परेशान

Fri, 27 Feb 2026 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
fsdg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नगीना। क्षेत्र और इसके आसपास के गांवों में शुद्ध पेयजल की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें जो पानी सप्लाई किया जा रहा है, वह दूषित और अत्यधिक खारा है, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का दावा करने वाला जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरियाणा जमीनी स्तर पर पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार कस्बे के बूस्टिंग स्टेशन के आसपास गंदा पानी जमा है, झाड़ियां उगी हुई हैं और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे हालात विभाग के दावों की पोल खोलते नजर आते हैं। नगीना के साथ-साथ मूलथान, उलेटा और कंसाली सहित आधा दर्जन गांवों में लोग इसी समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रेनीवेल योजना के तहत सप्लाई किए जा रहे पानी में टीडीएस का स्तर 1000 से अधिक पाया गया है, जो मानकों से कहीं ज्यादा है। आसिफ, रविंद्र मास्टर, रसीद, अमित और शिवदत्त समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि पानी में बदबू और खारापन इतना अधिक है कि उसे पीना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में लोग बाजार से पानी खरीद रहे हैं या दूर-दराज से पानी लाने को विवश हैं।
विज्ञापन


स्थानीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि 500 से अधिक टीडीएस वाला पानी नियमित रूप से पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे शरीर के आंतरिक अंगों पर बुरा असर पड़ता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि रेनीवेल योजना की तत्काल जांच कर पानी की गुणवत्ता सुधारी जाए, बूस्टिंग स्टेशन की साफ-सफाई हो और नियमित लैब टेस्टिंग की जाए। चेतावनी दी गई है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई अबरार ने कहा कि जिस ग्रामीण को दिक्कत है, वह बोतल में पानी भरकर ले जाए और लैब में जांच करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed