फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   From today, candidates can choose their preferred trade at ITIs.

Faridabad News: आईटीआई में आज से चुन सकेंगे मनपसंद ट्रेड

Fri, 03 Jul 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
From today, candidates can choose their preferred trade at ITIs.
-अभ्यर्थी यूजर आईडी के जरिये ट्रेड और संस्थान का कर सकते हैं चयन, आवेदन की तारीख भी 15 जुलाई तक बढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। विभाग के अनुसार छात्र शुक्रवार से मनपसंद ट्रेड का विकल्प चुन सकेंगे। इसके साथ ही विभाग ने आवेदन की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है।

अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए विभाग ने ट्रेड चुनने के विकल्प के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख को भी आगे बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी 15 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं। जिन छात्रों ने पहले ही रजिस्ट्रेशन करा लिया है, वे विभाग की वेबसाइट पर जाकर यूजर आईडी के जरिये लॉगिन कर अपनी पसंद का संस्थान व ट्रेड चुन सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों का आवेदन फॉर्म पूरी तरह से भरा होगा, केवल उन्हीं को दाखिले की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। अधूरा फॉर्म मान्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में आईटीआई की दो हजार से अधिक सीटें

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के 9 राजकीय औद्योगिक संस्थानों में फिटर, इलेक्ट्रिशियन जैसी लोकप्रिय और रोजगारपरक ट्रेड में दो हजार से भी ज्यादा सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। एनआईटी स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य और नोडल अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि ट्रेड चुनने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग आगे की काउंसलिंग और मेरिट लिस्ट का पूरा शेड्यूल जारी करेगा। उन्होंने छात्रों को सलाह दी है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed