फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Friendship via a Pakistani number; fraud committed under the pretext of sending the victim to England.

Faridabad News: पाकिस्तानी नंबर से दोस्ती, इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर ठगी

Mon, 10 Aug 2026 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Friendship via a Pakistani number; fraud committed under the pretext of sending the victim to England.
खाताधारक गिरफ्तार, विदेश भेजने के नाम पर महिला से की ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पाकिस्तानी वाट्सएप नंबर से संपर्क कर बढ़ाई दोस्ती, इंग्लैंड ले जाने का झांसा देकर महिला से ढाई लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने के मामले में मुख्य खाताधारक को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अनायत (22) आठवीं पास है और नोएडा में मजदूरी का काम करता है।
पुलिस जांच में सामने आया कि महिला से ठगे गए रुपयों में से 74,998 आरोपी अनायत के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़ित महिला ने साइबर थाना एनआईटी में दी शिकायत में बताया कि जनवरी 2026 में उसके वाट्सएप पर +92 (पाकिस्तान) कंट्री कोड वाले एक विदेशी नंबर से मैसेज और कॉल आई। कॉल करने वाले शातिर ठग ने खुद को महिला का पुराना जानकार बताकर बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे उसका पूरा भरोसा जीत लिया। इसके बाद ठग ने झांसा दिया कि वह जल्द ही भारत आ रहा है और उसे अपने साथ इंग्लैंड (ब्रिटेन) लेकर जाएगा। विदेश जाने के लालच में आकर महिला आरोपी के बुने जाल में फंसती चली गई।
विज्ञापन


आरोपी ठग ने अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे ठगने का खेल शुरू किया। कभी भारत आने की बात कहकर, कभी एयरपोर्ट कस्टम क्लीयरेंस तो कभी विदेशी करेंसी को भारतीय रुपये में बदलवाने का झांसा देकर ऑनलाइन पैसे मंगाए गए। पीड़िता ने फरवरी से मार्च 2026 के बीच विभिन्न बैंक खातों में कुल 2.5 लाख रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर कर दी। लगातार पैसे भेजने के बाद भी जब न तो आरोपी भारत आया और न ही रकम वापस मिली, तब पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज होने के बाद साइबर थाना की टीम ने ठगी के पैसों के डिजिटल और बैंकिंग लेन-देन (मनी ट्रेल) की बारीकी से जांच की। तकनीकी साक्ष्यों से साफ हुआ कि पीड़िता द्वारा भेजे गए रुपयों में से 74,998 की राशि उत्तर प्रदेश निवासी अनायत के खाते में पहुंची थी। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी अनायत को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed