{"_id":"6a3d7f4cb7f9c3122703dde4","slug":"free-sanitary-napkins-for-women-from-bpl-families-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73229-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीपीएल परिवारों की महिलाओं को फ्री सैनिटरी नैपकिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीपीएल परिवारों की महिलाओं को फ्री सैनिटरी नैपकिन
विज्ञापन
फरीदाबाद। महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं और किशोरियों का पंजीकरण जारी है। योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों की 10 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं और किशोरियों को प्रत्येक माह निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि योजना का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा सम्मान को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया लगातार जारी है। संवाद