फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Free cancer screening camps will be organised by the district health department.

Faridabad News: जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए जाएंगे मुफ्त कैंसर जांच शिविर

Thu, 22 Jan 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Free cancer screening camps will be organised by the district health department.
कैंसर से बचाव, शुरुआती लक्षणों और नियमित जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त कैंसर जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक करना और समय रहते बीमारी की पहचान कर इलाज सुनिश्चित करना है। जिला स्वास्थ्य विभाग इस व्यापक आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है।



स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए जाने वाले इन शिविरों में मुख्य रूप से मुंह के कैंसर, स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की जांच की जाएगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा जांच की जाएगी, ताकि लोगों को सही परामर्श और आवश्यक दिशा-निर्देश मिल सकें। इसके साथ ही जांच के दौरान लोगों को कैंसर से बचाव, शुरुआती लक्षणों और नियमित जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन




जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, कैंसर के कई मामलों में देर से पहचान होने के कारण इलाज जटिल हो जाता है। ऐसे में इन शिविरों के माध्यम से प्रारंभिक स्तर पर कैंसर की पहचान कर मरीजों को समय पर उपचार की सुविधा दी जा सकेगी। जिन लोगों में कैंसर के लक्षण पाए जाएंगे, उन्हें आगे की जांच और इलाज के लिए संबंधित उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित ये शिविर आम जनता के लिए बेहद लाभकारी साबित होंगे। कैंसर की समय पर जांच और पहचान से इलाज की सफलता काफी बढ़ जाती है। हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इन मुफ्त जांच शिविरों का लाभ उठाएं और अपनी सेहत के प्रति जागरूक बनें।-डॉ. एके यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed