फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraudulent trade in the market of trust

Faridabad News: विश्वास के बाजार में ठगी का कारोबार

Thu, 18 Sep 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fraudulent trade in the market of trust
महंगे उपहार, गुजरात की धौलेरा स्मार्ट सिटी में प्लॉट का झांसा कर 24 लोगों का 3.60 करोड़ ठगे
विज्ञापन

कमिश्नर के आदेश पर बीपीटीपी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
कई लोगों ने बच्चों की शादी व पढ़ाई के लिए एकत्रित किए थे रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एक कंपनी की ओर से करीब तीन करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। एक कार्यक्रम में लोगों का विश्वास जीतने के लिए कंपनी के सीएमडी ने खुद दो करोड़ का चेक कंपनी के नाम पर दिया था। 24 लोगों का आरोप है कि कंपनी संचालकों ने महंगे उपहार, गुजरात की धौलेरा स्मार्ट सिटी में प्लॉट, स्कूटी आदि देने का झांसा दिया था। शिकायत करने वालों में कुछ ऐसे भी लोग है जिन्होंने पैसे बच्चों की शादी व पढ़ाई के लिए एकत्रित कर रखे थे, लेकिन लालच में आकर सभी पैसे जमा कर दिए।

सभी पीड़ितों ने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी। कमिश्नर के आदेश पर बीपीटीपी थाना पुलिस ने कंपनी के सीएमडी पुष्पेंद्र मौर्य, नीलम रानी मौर्य, डायरेक्टर सत्य प्रकाश मौर्य, चंद्रहास शर्मा और समीर राहने के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


फतेहाबाद निवासी नरेश कुमार, धर्मपाल सिंह, राजपाल, प्रवीन केशव, प्रवीन कुमार, हिसार निवासी सत्यवीर सोनी, रामनिवास, शैलेश वर्मा, हरदेश यादव, कमल यादव, जय सिंह, अभिषेक, सूरज, पानीपत निवासी विनय आदि ने शिकायत में बताया है कि प्रवीन कदम व प्रवीन मुजाल नामक व्यक्ति आठ जनवरी को हिसार पहुंचे। यहां समीर राहने ने अपने जानकारों को बुलाकर लोगों को एबीएमपीएल मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बारे में बताया। उसके बाद पीड़ितों को फरीदाबाद के सेक्टर-81 स्थित पुरी बिजनेस हब में बुलाकर कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारियों पुष्पेंद्र मौर्य आदि से मुलाकात करवाई। जहां पर कंपनी की योजना समझाकर कंपनी में पैसे निवेश करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह किए गए कार्यक्रम
निवेश करने वालों के लिए पुणे में 18 जनवरी को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां पर उनको बताया कि 11 लाख पांच हजार रुपये के कॉम्बो पैकेज में एक घड़ी, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी, एक- एक प्लाट और 81,000 रुपये प्रतिमाह 36 माह तक मिलेंगे। साथ में कंपनी का ब्राउजर भी दिया। इस दौरान सीएमडी पुष्पेंद्र मौर्य ने लोगों का विश्वास जीतने के लिए कहा कि मैं खुद पीएनबी फरीदाबाद का दो करोड़ का चैक बगैर तारीख व नाम का साइन करके दे रहा हूं। उन्होंने लोगों से कहा कि वह कुछ राशि कंपनी के खाते में और कुछ राशि नगद दे दें । क्योंकि नगद राशि कंपनी के खर्चों के लिए जरूरत रहती है। उसके बाद दिल्ली और चंडीगढ़ में कार्यक्रम आयोजित कर आरोपियों ने करीब 24 लोगों से तीन करोड़ 60 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना बीपीटीपी पुलिस ने वरिष्ठ पदाधिकारी पुष्पेंद्र मौर्य, नीलम रानी मौर्य, सत्य प्रकाश मौर्य, चंद्रहास शर्मा और समीर राहने के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed