{"_id":"68f128ac5d73dd2cf40ad606","slug":"fraudsters-duped-9-people-of-rs-1115-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53742-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जालसाजों ने 9 लोगों से ठग लिए 11.15 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जालसाजों ने 9 लोगों से ठग लिए 11.15 लाख रुपये
विज्ञापन
आरोपियों ने अलग-अलग बहाने से की ठगी
साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 9 लोगों से 11.15 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में 19 व 22 साल की दो युवतियां भी शामिल है। आरोपियों ने घर बैठे कमाई, टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क, पानी व गैस के बिल बकाया बताकर समेत अन्य बहानों से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने 3-3 एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एसजीएम नगर इलाके की रहने वाली 19 साल की युवती ने दी है। युवती का कहना है कि 10 व 11 जुलाई को ठगों ने घर बैठे कमाई का झांसा देकर संपर्क किया और 44463 रुपये ठग लिए।
दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत संजय एन्क्लेव निवासी रोहित ने दी है। इनका कहना है कि 10 अक्तूबर को ठगों ने युवक के रिश्तेदार अमितेश के क्रेडिट कार्ड से 144500 रुपये की ठगी कर ली। कार्ड से ट्रांजेक्शन का मैसेज आया तो ठगी का पता चला।
विज्ञापन
तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एनआईटी के रहने वाले मनोज कुमार ने दी है। इनका कहना है कि 14 अक्टूबर को इनके पास पानी के बकाया बिल को लेकर मैसेज आया। इसमें कनेक्शन काटने की धमकी लिखी थी। बाद में आरोपी ने बिल भरवाने के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर डिटेल ली और क्रेडिट कार्ड से 174052 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली।
चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सराय ख्वाजा इलाके के शिवानंद ने दी है। इनका कहना है कि 27 सितंबर को ठगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर संपर्क किया। आरोपियों ने खाते की डिटेल लेकर 56894 रुपये ठग लिए।
पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत तिलपत इलाके के रहने वाले त्रिभुवन सिंह ने दी है। इनका कहना है कि 8 अक्तूबर को ठगों ने गैस का बकाया बिल होने के चलते कनेक्शन काटने की धमकी दी। फिर बिल भरवाने के नाम पर लिंक भेजकर 99700 रुपये ठग लिए गए।
छठे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत ओल्ड फरीदाबाद निवासी मोहन शर्मा ने दी है। इनका कहना है कि 11 अक्तूबर को ठगों ने क्रेडिट कार्ड की डिटेल लेकर 25782 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली।
सातवें मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत सुभाष कॉलोनी निवासी 22 साल की युवती ने दी है। युवती का कहना है कि 31 जुलाई से 3 अगस्त के दौरान ठगों ने घर बैठे कमाई का ऑफर दिया। टेलीग्राम टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 1.40 लाख रुपये ठग लिए गए।
आठवें मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत सागरपुर के रहने वाले सतीश कुमार ने दी है। इनका कहना है कि 9 अक्तूबर को ठगों ने मोबाइल पर लिंक भेजकर मोबाइल हैक कर लिया। बाद में खाते से 78 हजार रुपये ठग लिए गए।
नौवें मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत चंदावली निवासी पवन कुमार ने दी है। इनका आरोप है कि 10 अक्तूबर को ठगों ने यस बैंक का कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड पर विदेशी सर्विस हटाने के नाम पर डिटेल ले ली। बाद में 352011 रुपये ठग लिए गए।