फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraudsters duped 7 people of Rs 7.18 lakh

Faridabad News: जालसाजों ने 7 लोगों से ठग लिए 7.18 लाख रुपये

Tue, 14 Oct 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters duped 7 people of Rs 7.18 lakh
अलग-अलग बहाने से की गई ठगी, साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में दर्ज की गई एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 7 लोगों से 7.18 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में एक युवती भी शामिल है। आरोपियों ने टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क, पार्ट टाइम जॉब, क्रेडिट कार्ड पर ऑफर, नौकरी दिलाने का झांसा समेत अन्य बहाने से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने सभी शिकायतों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एनआईटी इलाके की रहने वाली युवती ने दी है। युवती का कहना है कि 10 से 30 सितंबर के दौरान पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगों ने 126761 रुपये ठग लिए। शुरू में आरोपियों ने कहा कि कुछ टास्क पूरे कर आप रुपये कमा सकते हो। बाद में प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर ठगी कर ली। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस को शिकायत शिव दुर्गा विहार के रहने वाले विकास ने दी है। इनका कहना है कि निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर ठगों ने 10 जुलाई को संपर्क किया। आरोपियों ने टेलीग्राम पर जोड़ा और फिर 45 हजार रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-82 इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने दी है। इनका कहना है कि 18 से 29 अगस्त के दौरान ठगों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग बहाने से 125580 रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में नौकरी नहीं दिलाई और संपर्क भी बंद कर दिया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
चौथे मामले में पुलिस को शिकायत तिलपत इलाके के रहने वाले सोम प्रकाश ने दी है। इनका कहना है कि 15 व 16 सितंबर को ठगों ने मोबाइल हैक कर लिया। बाद में पता चला कि बैंक खाते से 199987 रुपये कट गए हैं। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत प्रिंस ने दी है। युवक का कहना है कि 14 जुलाई को साइबर ठगों ने संपर्क किया। आरोपियों ने लगभग 12 घंटे के दौरान टेलीग्राम पर जोड़कर टास्क पूरे कर कमाई का झांसा दिया। फिर प्रीपेड टास्क बताकर 94500 रुपये निवेश करा लिए लेकिन रिफंड नहीं दिया। पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।
छठे मामले में पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ आदर्श नगर के रहने वाले पवन कुमार ने दी है। इनका कहना है कि 23 अगस्त को ठगों ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजा। आरोपियों ने बहाने से लिंक ओपन कराकर डिटेल डलवा ली। बाद में खाते से 50 हजार रुपये कट गए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

सातवें मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ के रहने वाले हेमंत ने दी है। इनका कहना है कि 28 अगस्त को ठग ने एसबीआई कर्मचारी बनकर संपर्क किया। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड पर ऑफर देने के बहाने डिटेल ली और 76639 रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed