फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraudsters duped 6 people of Rs 6.48 lakh

Faridabad News: जालसाजों ने 6 लोगों से ठग लिए 6.48 लाख रुपये

Sat, 04 Oct 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters duped 6 people of Rs 6.48 lakh
साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में दर्ज की गई 2-2 एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 6 लोगों से 6.48 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने यू-ट्यूब से वीडियो हटाने, क्रेडिट कार्ड बनाने, कार्ड से वार्षिक शुल्क हटाने, पूजा-पाठ के बहाने से ये ठगी की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में 2-2 एफआईआर दर्ज की गईं हैं। सभी मामलों में टीम जांच कर रही है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत सेक्टर-23 के रहने वाले विक्रम ने दी है। इनका कहना है कि 11 अगस्त को एक नंबर से कॉल आया। आरोपी ने यू-ट्यूब कंपनी का कर्मचारी बनकर बात की। साथ ही शिकायतकर्ता की वायरल वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर 2.45 लाख रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस को शिकायत संजय कॉलोनी के रहने वाले अनिल कुमार ने दी है। इनका कहना है कि साइबर ठगों ने 2 जून को धोखे से ओटीपी लेकर क्रेडिट कार्ड से 83 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। आरोपी ने बैंककर्मी बनकर संपर्क किया था। मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-12 में शराब ठेके पर कार्यरत हरिओम ने दी है। इनका कहना है कि 27 सितंबर को इन्हें क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए ठग ने बैंककर्मी बनकर कॉल की। आरोपी ने डिटेल लेकर 150160 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
चौथे मामले में पुलिस को शिकायत भारत कॉलोनी निवासी जय कृष्ण ने दी है। इनका कहना है कि 10 से 16 सितंबर के दौरान ठग ने बैंककर्मी बनकर संपर्क किया। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर 95 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
वार्षिक शुल्क हटाने के बहाने दिया वारदात को अंजाम
पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत तिगांव के रहने वाले शिव नागर ने दी है। इनका कहना है कि 29 जनवरी को ठगों ने क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर बात की। आरोपी ने कार्ड पर लगा वार्षिक शुल्क हटाने के बहाने डिटेल ली और 63616 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।

छठे मामले में पुलिस को शिकायत सेक्टर-3 की रहने वाली 20 साल की युवती ने दी है। युवती का कहना है कि 24 से 30 सितंबर के दौरान साइबर ठगों ने पुजारी बनकर संपर्क किया। आरोपियों ने उज्ज्वल भविष्य का सपना दिखाकर पूजा-पाठ और हवन कराने के नाम पर 11775 रुपये ट्रांसफर करा लिए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed