फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraudsters duped 6 people of Rs 3.61 lakh

Faridabad News: जालसाजों ने 6 लोगों से 3.61 लाख रुपये ठगे

Thu, 19 Mar 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters duped 6 people of Rs 3.61 lakh
-साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में दर्ज की गई एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 6 लोगों से 3.61 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने एपीके फाइल डाउनलोड कराकर, टेलीग्राम प्रीपेड टास्क, गुजरात से फरीदाबाद सामान लाने के लिए ट्रांसपोर्ट मुहैया कराने के नाम पर समेत अन्य बहानों से ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-2 निवासी आदित्य ने आरोप लगाया है कि कुछ एपीके फाइल डाउनलोड की थी। 16 मार्च को उनका मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से 3 बार में 1,29,800 रुपये कट गए। दूसरे मामले में आदर्श नगर निवासी साहिल ने बताया कि आरोपी ने गूगल पर रिव्यू करने के लिए लिंक भेजकर हर दिन 1500 से 2000 हजार रुपये कमाने का ऑफर दिया। बाद में टेलीग्राम पर जोड़कर प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 46 हजार रुपये ठग लिए। तीसरे मामले में सैनिक कॉलोनी निवासी विकास चौधरी का आरोप है कि इंस्टा पर टीवी देखने का एप देखकर संपर्क किया था। ठग ने मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन

चौथे मामले में डबुआ कॉलोनी निवासी दीपक कुमार का आरोप है कि 9 नवंबर 2025 को गूगल पर एपीजी गैस एजेंसी का विज्ञापन देखकर डीलरशिप के लिए आवेदन किया। निजी जानकारी भरकर फॉर्म जमा कर दिया। बाद में उन्हें एक ईमेल आई और रजिस्ट्रेशन व अन्य चार्ज के नाम पर 56,570 रुपये जमा करा लिए गए। आगे भी और रुपये जमा करने को कहने लगे तो ठगी का अहसास हुआ। पांचवें मामले में पल्ला निवासी उमेश का कहना है कि ठग ने बैंककर्मी बनकर संपर्क किया। आरोपी ने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर हेल्थ इंश्योरेंस भी जुड़ा है। इसे हटाने के बहाने से आरोपी ने 19,280 रुपये ठग लिए। छठे मामले मेंसेक्टर-75 निवासी कुनाल का आरोप है कि उनकी मेघा सिस्टम कंपनी है जो बाथरूम पार्टिशन का काम करती है। उन्हें अहमदाबाद से फरीदाबाद माल मंगवाना था तो 21 जनवरी को वाहक साइट के जरिये सर्च किया। बाद में एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई और आरोपी ने 30 हजार रुपये में गाड़ी उपलब्ध कराने की बात कही। आरोपी ने 20 हजार एडवांस ट्रांसफर करा लिए और फिर संपर्क बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed