फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraudsters duped 6 people of Rs 16.58 lakh

Faridabad News: जालसाजों ने 6 लोगों से ठग लिए 16.58 लाख रुपये

Thu, 22 Jan 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters duped 6 people of Rs 16.58 lakh
अलग-अलग बहाने बनाकर की गई ठगी
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 6 लोगों से 16.58 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में एक महिला भी शामिल है। ठगों ने टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क, ट्रेफिक चालान, ठगी की रकम रिफंड करने और शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा दिलाने समेत अन्य बहानों से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
पहले मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ इलाके के रहने वाले विवेक ने दी है। इनका कहना है कि 11 दिसंबर को एक युवती ने टेलीग्राम पर मैसेज कर घर बैठे टास्क पूरे कर कमाई का झांसा दिया। कुछ टास्क पूरे करने पर शिकायतकर्ता को 910 रुपये मिले। बाद में एक लिंक भेजकर कहा कि इस पर रजिस्ट्रेशन करो और निवेश करने पर रुपये दोगुने हो जाएंगे। प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर शिकायतकर्ता से 90 हजार रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन

दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत सेक्टर-64 इलाके की रहने वाली महिला ने दी है। महिला का आरोप है कि 20 जनवरी को ब्लिंकइट से हेडफोन ऑर्डर किए थे। गलत ऑर्डर आने के चलते उसे बदलवाने के लिए ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। वहां से मिले 2 नंबर पर बात हुई तो झांसे में लेकर महिला से 19421 रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-29 के रहने वाले व्यक्ति ने दी है। इनका कहना है कि 5 जनवरी को इन्हें ट्रैफिक चालान का एक मैसेज आया। इसमें एक लिंक भी दिया हुआ था। लिंक खोलकर वाहन की डिटेल डालने पर इनके खाते से 187058 रुपये कट गए। तब ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा।
चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-88 के रहने वाले अजीत कुमार ने दी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 17 जनवरी को इन्हें एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया और कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता की पत्नी से हुई साइबर ठगी को लेकर बात की। आरोपी ने फिर व्हाट्सएप कॉल की और कहा कि आपकी शिकायत दर्ज कर ली गई है और वो कॉपी भी व्हाट्सएप पर भेजी लेकिन वो खुल नहीं रही थी। बाद में आरोपी ने एपीके फाइल भेजी। 18 जनवरी को आरोपी ने फिर से शिकायत को कॉल की और कुछ जानकारी लेकर कहा कि रकम आपकी पत्नी के खाते में जमा कर दी जाएगी। बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि इनके बैंक खाते से ही 874500 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए हैं।
पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एसजीएम नगर के रहने वाले धीरज ने दी है। इनका आरोप है कि 28 दिसंबर को इन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क पूरे कर कमाई का झांसा दिया गया। 4 टास्क करने पर इन्हें 160 रुपये मिले। बाद में प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 1082 रुपये ट्रांसफर कराकर 1298 रुपये रिफंड दिए गए। इसके बाद निवेश कराते रहे लेकिन रिफंड नहीं दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इनसे 104875 रुपये ठग लिए गए।

छठे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत सेक्टर-21 के रहने वाले व्यक्ति ने दी है। इनका आरोप है कि ठगों ने शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 382500 रुपये ठग लिए गए। बाद में रिफंड नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed