फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraudsters duped 6 people of Rs 10.23 lakh

Faridabad News: जालसाजों ने 6 लोगों से 10.23 लाख रुपये ठगे

Fri, 09 Jan 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters duped 6 people of Rs 10.23 lakh
-आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर की ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर जालसाजों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 6 लोगों से 10.23 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में एक युवती और एक महिला भी शामिल है। ठगों ने पानी कनेक्शन काटने का मैसेज भेज, नौकरी दिलाने के बहाने, ऑनलाइन टास्क पूरे करने समेत अन्य बहानों से ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को दी शिकायत में भीम सेन कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने बताया कि 9 दिसंबर को ठग ने पानी कनेक्शन काटने का मैसेज भेजा। आरोपी ने एपीके फाइल भेजकर 83,860 रुपये ठग लिए। दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ निवासी जगदीश कुमार ने दी है। आरोप है कि 30 नवंबर को ठग ने उनकी जानकारी के बगैर ही बैंक खाते से 95 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन

तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-37 निवासी युवती ने दी है। युवती का आरोप है कि 24 से 26 दिसंबर के दौरान नौकरी दिलाने के बहाने ठग ने 46,500 रुपये ठग लिए। चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-81 निवासी प्रमोद कुमार ने दी है। आरोप है कि 8 दिसंबर को ठग ने ऑनलाइन सामान मंगवाने के नाम पर 6,50,333 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत सेक्टर-23 के रहने वाले धर्मबीर ने दी है। आरोप है कि 13 दिसंबर को ठग ने जानकारी के बगैर ही क्रेडिट कार्ड से 63,383 रुपये ट्रांसफर कर लिए। छठे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत नंगला एन्क्लेव निवासी महिला ने दी है। महिला का कहना है कि 16 से 18 सितंबर के दौरान ठग ने ऑनलाइन टास्क पूरा करने का झांसा देकर 84 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed