फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraudsters cheated seven and a half lakhs by giving online tasks

Faridabad News: जालसाजों ने ऑनलाइन टास्क देकर ठगे साढ़े सात लाख

Wed, 17 Apr 2024 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Fraudsters cheated seven and a half lakhs by giving online tasks
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर ठगों ने गोपी कॉलोनी निवासी एक युवक से ऑनलाइन टास्क देकर मंगलवार को करीब साढ़े सात लाख ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर युवक ने पुलिस में शिकायत की। साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-19 स्थित गोपी कॉलोनी निवासी अरविंदर सिंह ने शिकायत में बताया कि 15 मार्च को उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पार्ट टाइम नौकरी का विज्ञापन आया था। उस पर क्लिक करते ही जालसाजों ने उन्हें एक ग्रुप से जोड़ दिया। ग्रुप में ऑनलाइन टास्क को पूरा करने की जानकारी दी गई। साथ ही प्रति टास्क पूरा करने पर 210 रुपये देने की बात कही गई। पीड़ित झांसे में आ गए। ठगों ने टास्क पूरा करने पर पीड़ित के खाते में निर्धारित पैसे भेज दिए। इससे उनका विश्वास बढ़ गया। इसके बाद पीड़ित प्रतिदिन 20 से 21 टास्क पूरा करते थे। पीड़ित ने बताया कि टास्क पूरा करने पर मिले पैसों को जब उन्होंने बैंक खाते में ट्रांसफर करना चाहा तो आरोपी सर्विस टैक्स व अन्य मदों में पैसे मांगने लगे। उन्होंने आरोपियों के झांसे में आकर फंसे पैसों को निकालने के लिए करीब सात लाख 30 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed