{"_id":"6956bdfa2deaee5e860f6ec8","slug":"fraudsters-are-using-telegram-as-a-platform-for-scams-defrauding-9-people-of-rs-1351-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59311-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टेलीग्राम को ठगी का अड्डा बना रहे जालसाज, 9 लोगों से 13.51 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टेलीग्राम को ठगी का अड्डा बना रहे जालसाज, 9 लोगों से 13.51 लाख ठगे
विज्ञापन
अलग-अलग बहाने बनाकर की गई ठगी
साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में दर्ज की गई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 9 लोगों से 13.51 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। ठगों ने टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क में निवेश के बहाने, आरटीओ चालान का लिंक भेजकर समेत अन्य बहानों से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत सुंदर सिंह ने दी है। इनका आरोप है कि 9 दिसंबर को इनके मोबाइल पर एप का लिंक आया। लिंक खोलने पर ठगों ने निजी जानकारी भरवाई और बाद में बैंक खाते से 51073 रुपये ठग लिए गए।
दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एनआईटी इलाके के रहने वाले अमित ने दी है। इनका कहना है कि 17 अक्तूबर को ठगों ने गैस बिल अपडेट को लेकर मैसेज भेजा। इसके बाद एपीके फाइल भेजकर खाते से 101997 रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत महेश कुमार ने दी है। इनका आरोप है कि 27 दिसंबर को इनकी जानकारी के बगैर ही बैंक खाते से 99 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। ठगों ने ये कैसे किया, समझ ही नहीं आया।
चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत 20 साल के युवक ने दी है। युवक का कहना है कि 11 व 12 दिसंबर के दौरान ठगों ने टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क में निवेश के बहाने ठगी की। आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों की डिटेल भेजकर 3.10 लाख रुपये निवेश तो करा लिए, बाद में रिफंड नहीं दिया गया।
पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत 32 साल की महिला ने दी है। महिला का आरोप है कि 19 सितंबर से 02 अक्तूबर के दौरान ठगों ने टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 91200 रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पहले टास्क पूरे कर घर बैठे कमाई का झांसा देकर संपर्क किया था।
छठे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत 50 साल की महिला ने दी है। महिला का आरोप है कि 27 दिसंबर को ठग ने कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर संपर्क किया। आरोपी ने धोखे से जानकारी लेकर 1.95 लाख रुपये ठग लिए।
सातवें मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ इलाके के रहने वाले अंशू ने दी है। इनका कहना है कि 27 दिसंबर को ठगों ने टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 40 हजार रुपये ठग लिए।
आठवें मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत अरविंद ने दी है। इनका आरोप है कि 21 दिसंबर को ठग ने आरटीओ चालान का लिंक भेजा। मैसेज में एपीके फाइल भेजकर ठग ने 97400 रुपये ठग लिए।
नौवें मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने दी है। इनका कहना है कि 22 दिसंबर को ठग ने आरटीओ चालान का लिंक भेजकर एपीके फाइल में डिटेल भरवाकर 3.66 लाख रुपये ठग लिए।