{"_id":"6a3ebaf60d58ceab1f0ee922","slug":"fraudster-arrested-in-cyber-fraud-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73326-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साइबर ठगी में जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साइबर ठगी में जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन
मूलरूप से बिहार निवासी आरोपी दिल्ली से पकड़ा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फेसबुक पर फर्जी निवेश योजना का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 5.75 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने खाता ऑपरेट करने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के नालंदा निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है, जो बुराड़ी, दिल्ली में रह रहा था। पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी संदीप नरेला स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। उसका संपर्क टेलीग्राम के माध्यम से साइबर ठगों से हुआ था। आंध्र प्रदेश निवासी खाताधारक हनीफ ने अपना बैंक खाता मुहैया कराया था, जिसे वह संचालित कर रहा था। पुलिस के अनुसार इसी खाते में ठगी की रकम में से 4.27 लाख रुपये आए थे। इस मामले में हनीफ को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।