Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud worth lakhs committed by posing as a friend and under the guise of 'Telegram tasks'; two arrested

Faridabad News: दोस्त बनकर और टेलीग्राम टास्क के नाम पर लाखों की ठगी, दो गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2026 05:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Fraud worth lakhs committed by posing as a friend and under the guise of 'Telegram tasks'; two arrested
टेलीग्राम टास्क में निवेश कर घर बैठे कमाई का लालच ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
- एक आरोपी का बैंक खाता ठगी की रकम लेने में हुआ इस्तेमाल, दूसरे ने यूएसडीटी में बदलवाई रकम
विज्ञापन

फोटो-
फरीदाबाद (संवाद)। दोस्त बनकर इमरजेंसी का बहाना कर 90 हजार रुपये ठगने और टेलीग्राम टास्क में निवेश का झांसा देकर महिला से 3.28 लाख रुपये ऐंठने के दो अलग-अलग मामलों में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने 17 नवंबर को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी विक्रांत वर्मा और ग्रेटर नोएडा निवासी पियूष के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, सेक्टर-62 निवासी हरीश कुमार को 24 जुलाई को एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को उनका दोस्त राहुल बताया। उसने अस्पताल में इमरजेंसी का बहाना बनाकर रुपये मांगे। शिकायतकर्ता ने अलग-अलग बैंक खातों और क्यूआर कोड के माध्यम से 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से 30 हजार रुपये विक्रांत के बैंक खाते में आए थे। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

टेलीग्राम टास्क में निवेश का दिया झांसा-
दूसरे मामले में सेक्टर-65 निवासी महिला को व्हाट्सएप के जरिये टेलीग्राम टास्क में निवेश कर कमाई का लालच दिया गया। शुरुआत में मुनाफा दिखाकर आरोपियों ने महिला से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 3,28,948 रुपये जमा करा लिए। रकम वापस नहीं मिलने पर महिला ने पुलिस में शिकायत दी। जांच में गिरफ्तार पियूष का संबंध पहले गिरफ्तार तुषार से सामने आया। तुषार के बैंक खाते में ठगी के 90 हजार रुपये आए थे, जिन्हें पियूष ने यूएसडीटी में बदलवाया था। पुलिस ने पियूष को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

टेलीग्राम टास्क में निवेश कर घर बैठे कमाई का लालच ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

टेलीग्राम टास्क में निवेश कर घर बैठे कमाई का लालच ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed