फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fraud with a woman of gold bangles

कर्नल की पत्नी से ठगों ने सोने की दो चूड़ियां ठगी

Sat, 23 Nov 2019 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
fraud with a woman of gold bangles
फरीदाबाद। सेक्टर-29 में रहने वाले एक सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी से बेटे का दोस्त बताकर ठग सोने की दो चूड़ियां उतरवा ले गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

सेक्टर-31 थाने के जांच अधिकारी प्रवेश कुमार ने बताया कि सेक्टर-29 में रहने वाले सेवानिवृत्त कर्नल एसपी चौधरी ने की पत्नी संतोष चौधरी शुक्रवार को किसी काम से बाजार गई थीं। घर लौटने के दौरान हुडा मार्केट में उन्हें दो युवक मिले। उन्होंने संतोष चौधरी को बताया कि वह उनके बेटे सुमित के दोस्त हैं। सुमित इस समय गुजरात में है। दोनों ने उन्हें बताया कि सुमित ने गुजरात से उन्हें आपके लिए चूड़ियां बनवाने का ऑर्डर दिया है। उसके लिए आपकी चूड़ियों का साइज लेना है।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला उनके झांसे में आ गई और अपनी सोने की दोनों चूड़ियां उतारकर उन्हें दे दीं। इस दौरान दोनों उन्हें बातों में लगाकर रफूचक्कर हो गए। उनके जाने के बाद महिला को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। इस पर उन्होंने घर पहुंचकर पति व परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की, जिस पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed