फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud of two crore 62 lakhs in name getting cheap land in Faridabad

Faridabad: सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर दो करोड़ 62 लाख की ठगी, महिला सहित छह के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 05 Aug 2023 10:42 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 05 Aug 2023 10:42 PM IST
सार

आरोपियों ने नोएडा में उन्हें ढाई एकड़ जमीन दिखाई और बताया जमीन सरनजीत सिंह नाम के व्यक्ति की है। रुपयों की जरूरत के चलते वह इसे बेचना चाहते हैं। जमीन की बाजार में कीमत 15 करोड़ रुपये है। आरोपियों ने दावा किया वह इसे चार करोड़ में दिला देंगे।

विज्ञापन
Fraud of two crore 62 lakhs in name getting cheap land in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा में 15 करोड़ की जमीन चार करोड़ रुपये में दिलाने का झांसा देकर ठगों ने एक कारोबारी से 2.62 करोड़ रुपये हड़प लिए। कारोबारी की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद सेक्टर 31 थाना पुलिस ने महिला सहित छह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सेक्टर-31 डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री मालिक अतुल गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनका वेयर हाउस बनाकर बड़ी कंपनियों को किराये पर देने का काम है। इसके लिए उन्हें नोएडा में जमीन की जरूरत थी। उनके एक दोस्त चंदर नारंग ने सुरेश राही, दुष्यंत, सौरभ भारद्वाज और संजय से उनकी मुलाकात कराई। आरोपियों ने नोएडा में उन्हें ढाई एकड़ जमीन दिखाई और बताया जमीन सरनजीत सिंह नाम के व्यक्ति की है। रुपयों की जरूरत के चलते वह इसे बेचना चाहते हैं। जमीन की बाजार में कीमत 15 करोड़ रुपये है। आरोपियों ने दावा किया वह इसे चार करोड़ में दिला देंगे। इसके लिए उन्हें दो करोड़ रुपये कमीशन देना होगा।

विज्ञापन


गर्ग ने आरोपियों को दो करोड़ रुपये कमीशन के तौर पर पहले ही दे दिया। कुछ समय बाद आरोपियों ने राजस्थान के अलवर से सरनजीत सिंह नाम के व्यक्ति को बुलाया और गाजियाबाद में जीपीए करा दी। आरोपियों ने 62 लाख रुपये सरनजीत सिंह को दिलाने के बाद बाकी रकम रजिस्ट्री के समय देने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने रजिस्ट्री कराने के नाम पर आना-कानी शुरू कर दी। कुछ समय बाद आरोपियों ने कहा सरनजीत सिंह की मौत हो गई है। उसकी वसीयत के मुताबिक सभी हक अब बेटियों गुरनाम कौर और परमजीत कौर के पास हैं। दोनों महिलाओं ने अतुल के नाम एक इकरारनामा कर दिया। जांच में सामने आया जमीन किसी और के नाम है। सभी ने मिलकर उनके साथ धोखा किया है। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपियों ने पीड़ित का फोन उठाना बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed