{"_id":"645d23bb19d1897eeb0cebc8","slug":"fraud-of-three-lakh-rupees-in-the-name-of-plot-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-4309-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्लाॅट के नाम तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्लाॅट के नाम तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी
Thu, 11 May 2023 10:49 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 11 May 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। प्लाॅट के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आदर्श थाना नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
आदर्श नगर निवासी सीमा देवी ने बताया कि पति अर्जुन सिंह ने देवराज चौधरी के माध्यम से गांव झाड़सेंतली में प्लाॅट लेने के लिए सौदा किया था। इस पर देवराज चौधरी ने ऐडीशन दास से मिलवाया जो कि प्लाॅटिंग का कार्य करता था। मौके पर जमीन देखने के बाद वह प्लॉट खरीदने के लिए तैयार हो गए। ऐडीशन दास ने 44.5 वर्ग गज के लिए 7 अक्तूबर 2020 को प्लाॅट का सौदा 5,77,700 रुपये में किया। इस पर पति ने तीन लाख रुपये देवराज चौधरी को नकद दे दिए। रजिस्ट्री कराने की बात 6 जुलाई 2021 को तय की गई, लेकिन आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं कराई। रजिस्ट्री नहीं करवाने पर पति ने कई बार आरोपियों से पैसे वापस मांगे, लेकिन पैसे नहीं मिले। आरोपी अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने बुधवार की शाम केस दर्ज कर लिया है।