फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud of seven lakh rupees from a businessman in name of escort service in Faridabad s Ballabhgarh

एस्कॉर्ट सर्विस से मिले ऐसे जख्म: पेमेंट लेकर लड़की बोली- अब दो होटल और HIV टेस्ट चार्ज, यहीं न थमा सिलसिला

Fri, 03 Mar 2023 09:43 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 03 Mar 2023 09:43 PM IST
सार

कंपनी ने लड़की की फीस 3250 रुपये बताई। जिसके बाद उन्होंने ऑनलाइन 750 रुपये का भुगतान कर दिया। लड़की के आने के बाद उसकी बकाया पेमेंट भी कर दी। 

विज्ञापन
Fraud of seven lakh rupees from a businessman in name of escort service in Faridabad s Ballabhgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एस्कॉर्ट सेवा के नाम पर कारोबारी से करीब सात लाख रुपये की ठगी हो गई। कारोबारी ने ऑनलाइन एस्कॉर्ट कंपनी से संपर्क किया था। थाना साइबर बल्लभगढ़ ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

गांव सोतई निवासी पीड़ित ने बताया कि वह गाड़ी को खरीदने व बेचने का काम करता है। पांच फरवरी को ऑनलाइन एस्कॉर्ट कंपनी का नंबर लेकर संपर्क किया। जिसके बाद कंपनी ने कुछ लड़कियों की फोटो भेजी थीं। जिसमें से उसने एक लड़की को पसंद कर लिया। कंपनी ने लड़की की फीस 3250 रुपये बताई। जिसके बाद उन्होंने ऑनलाइन 750 रुपये का भुगतान कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि लड़की को सीकरी स्थित एक होटल में बुलाया। लड़की के आने के बाद उसकी बकाया पेमेंट भी कर दी। उसके बाद उनसे होटल चार्ज, आईडी वेरिफिकेशन चार्ज, पुलिस वेरिफिकेशन, एचआईवी टेस्ट चार्ज के नाम पर काफी पैसे ले लिए।

विज्ञापन

उसके बाद उन्होंने कंपनी वालों को सर्विस खत्म करने के लिए कहा। आरोप है कि कई सर्विस बताकर 7,17,250 रुपये की धोखाधड़ी की गई। जिस नंबर से वह संपर्क कर रहे थे, वह अब बंद है। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed