फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud of Rs 90 thousand in the name of sending goods

Faridabad News: सामान भेजने के नाम पर 90 हजार की ठगी

Wed, 18 Oct 2023 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 90 thousand in the name of sending goods
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। ट्रांसपोर्ट कंपनी का फर्जी कर्मचारी बनकर सामान भेजने के नाम पर 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

नीमका रोड निवासी अमित ने बताया कि सिरोही फारवर्ड एंड पैकर्स के नाम से ट्रांसपोर्ट का काम करता है। कुछ सामान दादरी से गुंटुपल्ली विजयवाड़ा भेजना था। जिसकी इन्क्वारी उन्होंने वाहक एप्लीकेशन पर डाली। उसके बाद उनके पास कॉल आई। आरोपी ने शर्मा ट्रांसपोर्ट कंपनी से संदीप बतलाया और कहा कि सामान के अनुसार ट्रक उपलब्ध है। सामान भेजने के नाम पर संदीप से 1.12 लाख रुपये में बात हुई। 31 सितंबर को सोशल मीडिया पर गाड़ी की डिटेल भेजी। इस पर 90,000 रुपये एडवांस भेज दिया। इसके बाद चालक विष्णु से बात हुई और चालक को समान लोडिंग प्वाइंट का पता दे दिया। एक अगस्त को ट्रक पर सामान लोड करवा दिया। दो अगस्त की शाम को अभिषेक नामक व्यक्ति ने बताया कि ट्रक का एडवांस पैसा नहीं मिला है। इस पर पीड़ित ने बताया कि उसने एडवांस 90,000 रुपये दे दिए है। अभिषेक ने कहा कि एडवांस नहीं मिलेगा तो सामान गाड़ी से उतार देंगे और गाड़ी मोरेना मध्य प्रदेश में खड़ी है। उसने चालक से बात की तो उसने बताया कि एडवांस नहीं मिला। गाड़ी मालिक विजय ने बताया कि अभिषेक उनका ट्रांसपोर्ट ब्रोकर है, जो ट्रक के लिए सामान दिलाता है। उनका संदीप नामक कोई ब्रोकर नहीं है। सामान पहुंचाने को लेकर अभिषेक को एक लाख रुपये दिए। थाना साइबर सेल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed