फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud of Rs 47 lakh in the name of getting funds

Faridabad News: फंड दिलाने के नाम पर 47 लाख की ठगी

Sat, 15 Jun 2024 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 47 lakh in the name of getting funds
पुलिस की आवाज नामक ट्रस्ट चलाता है युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में साइबर ठगी के मामलों पर लगाम नहीं लग पा रही है। जालसाजों ने पुलिस की आवाज ट्रस्ट संचालक के साथ सीएसआर फंड दिलवाने के नाम पर 47 लाख रुपये की ठगी की। आरोपियों ने फंड दिलाने के लिए कई कंपनियों का लालच दिया। सराय ख्वाजा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-35 निवासी दीपक ने बताया कि वे पुलिस की आवाज नामक एक एनजीओ ट्रस्ट के संचालक हैं। 15 जुलाई 2023 को विशाल ने उनके पास फोन करके कहा कि वह सीएसआर के तहत फंड दिलवाता है। टीसीएस नाम की कम्पनी है, जो आपके ट्रस्ट पुलिस की आवाज में सीएसआर फंड देना चाहती है। उसके लिए उनको कुछ फीस देनी होगी, जो कंपनी की आरक्षण रकम होती है, कम्पनी तभी आपके पास आएगी। उसमें से कुछ पैसे आपको नकद रिफंड कर देंगे। उसके लिए आपको फाइनेंसर भी देंगे। ठग विशाल की बातों में आकर उसने 20 जुलाई 2023 को तीन लाख 32 हजार रुपये दे दिए। उसके बाद ठग विवेक के कहने पर 20 लाख रुपये भी दिए। इस तरीके से उन्होंने 47 लाख रुपये विभिन्न खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed