फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fraud of 3 lac

जमानत दिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगी

Mon, 31 Aug 2020 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
fraud of 3 lac
फरीदाबाद। सेक्टर-21डी के शुभ अपार्टमेंट में रहने वाले सुरेंद्र ने अपने दोस्त की जमानत कराने के नाम पर तीन लाख रुपये ठगी का मामला सेंट्रल थाना में दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि हिसार और गुरुग्राम में रहने वाले दो युवकों ने उनसे जमानत कराने के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए। अब आरोपी 15 लाख रुपयों की और मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुरेंद्र ने बताया कि उनके दोस्त कंवरजीत अरोड़ा ठेकेदारी करते हैं। वह सरकारी विभागों के कामों की ठेकेदारी करते हैं। बीते दिनों आर्थिक अपराध शाखा ने उन्हें एक मामले में गिरफ्तार कर तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया है। इस बात को लेकर उनका परिवार परेशान हैं। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को सुरेंद्र अपने परिवार व कंवरजीत अरोड़ा के परिवार के साथ सेक्टर-12 सेंट्रल पार्क में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वहां दो युवक गौरव निवासी हिसार व पंकज निवासी गुरुग्राम आए। उन्होंने कहा कि कंवरजीत अरोड़ा की जमानत चाहते हैं तो तीन लाख रुपये देने पड़ेंगे। बिना पैसों के जमानत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

सुरेंद्र व उसके परिवार को विश्वास में लेकर दोनों आरोपियों ने तीन लाख रुपये ले लिए और 20 अगस्त को जमानत दिलाने का भरोसा दिया। 20 अगस्त को जमानत न मिलने पर दोनों से संपर्क किया तो उनसे बातचीत नहीं हो पाई। अब दोनों आरोपी फिर से ऊपर से पैरवी से जमानत दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये देने की मांग कर रहे हैं। आरोपियों ने पीड़ित को बताया कि इस रकम में 30 प्रतिशत उनका होता है व बाकी 70 प्रतिशत ऊपर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित सुरेंद्र ने मामले की शिकायत सेंट्रल थाना में दी है। जांच अधिकारी एएसआई पूर्णलाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed