फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud of 17 lakh jewelery from Fed Bank Financial branch, fake gold ornaments were replaced by mortgaged gold ornaments

फेड बैंक फाइनेंसियल की शाखा से 17 लाख के गहनों की हेराफेरी, गिरवी रखे गए सोने के गहनों की जगह रख दिए गए नकली

Fri, 28 Jan 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 17 lakh jewelery from Fed Bank Financial branch, fake gold ornaments were replaced by mortgaged gold ornaments
Fraud of 17 lakh jewelery from Fed Bank Financial branch, fake gold ornaments were replaced by mortgaged gold ornaments
फरीदाबाद। फेड बैंक फाइनेंशियल कंपनी की एनआईटी शाखा में गिरवी रखे गए 17 लाख के आभूषणों की हेराफेरी का मामला सामने आया है। ग्राहकों द्वारा निरीक्षण करने पर पाया गया कि पैकेट में रखे गहने उनके नहीं हैं। असली आभूषणों के स्थान पर नकली आभूषण रख दिए गए। मामले में चोरी, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड एक नॉन बैंकिंग वित्त कंपनी है, जो भारतीय रिजर्व बैंक के साथ पंजीकृत है। कंपनी मुख्य रूप से आभूषणों को गिरवी रखकर ऋण भी दे रही है और जनता को विभिन्न वित्तीय सेवाएं प्रदान कर रही है। एनआईटी एक-दो चौक स्थित फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड शाखा से लोगों ने सोना गिरवी रखकर ऋण लिया है। शाखा के एरिया मैनेजर ने 15 जनवरी को पुलिस को शिकायत देते हुए में बताया कि 7 जनवरी को सुमन नाम की एक ग्राहक ने शाखा का दौरा कर स्ट्रांग रूम में रखे सीलबंद पैकेट में बंद आभूषण की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने पाया कि पैकेट में रखे गहने उनके नहीं हैं। शाखा प्रभारी गोपाल दत्त ने इसकी जानकारी क्षेत्र प्रबंधक को दी। इसी तरह 8 जनवरी को भी दूसरे ग्राहक निरंजन राय ने भी स्ट्रांग रूम में रखे गहनों के सीलबंद पैकेट को चेक किया तो पाया वह उनके नहीं हैं। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि 9 पैकेट के अंदर रखे सोने के गहने नकली हैं। आरबीएच (क्षेत्रीय व्यापार प्रमुख) को शिकायत करने के बाद कंपनी के लेखा परीक्षकों द्वारा जांच की गई, तो पता चला कि छेड़छाड़ कर 33 पैकेटों में से लगभग 362.36 ग्राम वजन के सोने के आभूषण बदलकर नकली आभूषण रख दिए गए हैं। बदले गए आभूषणों की कीमत करीब 17 लाख रुपये है। जांच अधिकारी एसआई भीम सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed