फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fraud of 17.62 lac in faridabad

एलोवेरा व आंवला जूस भेजने के नाम पर कारोबारी से 17.62 लाख की ठगी

Sat, 29 Aug 2020 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
fraud of 17.62 lac in faridabad
फरीदाबाद। सेक्टर-सात के एक कारोबारी से माल भेजने के नाम पर साइबर अपराधियों ने 17.62 लाख रुपये ठग लिए। कारोबारी ने पतंजलि आयुर्वेद से जूस का ऑर्डर दिया था। आरोप है कि पतंजलि आयुर्वेद के लेटरहेड पर दो आरोपियों ने एडवांस के रूप में एक खाते में रुपये भेजने के लिए कहा था। एडवांस रुपये खाते में ट्रांसफर करने के बाद भी माल फरीदाबाद नहीं पहुंचा है। इसके बाद पीड़ित कारोबारी ने हरिद्वार स्थित पतंजलि आयुर्वेद जाकर छानबीन की तो आरोपी के नाम का कोई भी कर्मचारी वहां नहीं मिला, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को अपनी शिकायत दी है।
विज्ञापन

पीड़ित कारोबारी कृष्ण ने बताया कि वह फरीदाबाद में ट्रेडिंग करते हैं। उन्होंने पतंजलि आयुर्वेद से एलोवेरा व आंवला जूस खरीदने के लिए पतंजलि की वेबसाइट पर सर्च किया था। बाद में पता चला कि वह वेबसाइट फर्जी थी, जिसे साइबर ठगों ने बना रखा है। इस पर दिए गए नंबर पर संपर्क साधने पर सुनील गुप्ता नाम के व्यक्ति से बात हुई। उन्होंने पतंजलि के फर्जी लेटरहेड पर एक खाता नंबर देकर उसमें एडवांस रकम जमा करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन

कारोबारी ने उस खाते में 19 से 22 अगस्त के बीच 17,62,764 रुपये भेज दिए। इसके बाद उनके पास एक अन्य व्यक्ति का फोन आया कि उनका माल तैयार हो चुका है। उसे ट्रक से भेजा जा रहा है। इस दौरान उन्होंने एक ट्रक नंबर भी दिया, जो फर्जी था। जब कई दिन तक उनका माल फरीदाबाद नहीं पहुंचा तो कारोबारी को कुछ शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हरिद्वार स्थित पतंजलि आयुर्वेद पहुंच कर छानबीन की तो पूरा मामला ठगी से जुड़ा निकला। वहां जाकर उन्हें पता चला कि सुनील गुप्ता नाम का कोई कर्मचारी वहां काम नहीं करता और न ही वह लेटरहेड वहां का है। इसके बाद पीड़ित कारोबारी ने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त ओपी सिंह को दी है। उनके निर्देश पर साइबर अपराध शाखा इस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed