फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud in the name of increasing the credit card limit.

Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर युवक से 44 हजार रुपये की ठगी

Sat, 16 May 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of increasing the credit card limit.
बल्लभगढ़। साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर युवक से 44,807 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर अपराध सेंट्रल में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सेक्टर-15ए अजरौंदा निवासी पवन बिष्ट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। 12 मई को उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को इंडसइंड बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि उसका क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल नहीं हो रहा है। आरोपी ने बातचीत के दौरान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया। आरोपी ने उसे गूगल पर एक वेबसाइट खोलने के लिए कहा और फिर क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरवाई। इसके बाद आरोपी ने एक बैंकिंग एप डाउनलोड करवाया और उसमें भी डिटेल भरवाई। कुछ समय बाद मोबाइल पर एक वेरिफिकेशन कोड दिखाई दिया और अचानक फोन कट गया। फोन कटने के थोड़ी देर बाद उनके क्रेडिट कार्ड से दो ट्रांजेक्शन हुए। पहली ट्रांजेक्शन 10,329 रुपये और दूसरी 34,478 रुपये की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed