फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud committed by preparing fake agreement to sell

Faridabad News: फर्जी एग्रीमेंट टू सेल तैयार कर की ठगी

Fri, 03 Apr 2026 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fraud committed by preparing fake agreement to sell
कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

बल्लभगढ़। विदेश में रहने वाले युवक के सेक्टर-77 स्थित फ्लैट का फर्जी एग्रीमेंट टू सेल तैयार कर ठगी करने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।


न्यूजीलैंड निवासी इमरान अख्तर खान ने बताया कि वह सेक्टर-77 स्थित पार्क एलीट फ्लोर में फ्लैट के मालिक हैं। वर्ष 2023 में फ्लैट बेचने के लिए प्राॅपर्टी डीलर से संपर्क हुआ। इसके बाद राजेश बंथिया के नाम एग्रीमेंट करने की प्रक्रिया शुरू हुई और एडवांस राशि के तौर पर रकम ट्रांसफर की गई। बाद में उक्त रकम वापस कर दी गई और सौदा कैंसिल हो गया। आरोप है कि बिना उनको सूचना दिए उनके फ्लैट की एक और एग्रीमेंट तैयार कर दिया। उसमें उनके हस्ताक्षर फर्जी तरीके से लगाए गए। इस कथित एग्रीमेंट के आधार पर एक महिला से लाखों रुपये लेने का भी आरोप है। आरोप है कि सौदा रद्द करने पर उससे बड़ी रकम की मांग की और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने रिकाॅर्ड पर उपलब्ध हस्ताक्षरों की तुलना में कथित एग्रीमेंट पर किए गए हस्ताक्षरों में अंतर पाया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने अमरजीत सिंह, गजेंद्र सिंह, अनूप कुमार जागलान और राजेश बंथिया के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed