फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four-year imprisonment for fraudster in the name of investment

Faridabad News: निवेश के नाम पर ठगी करने वाले दोषी को चार साल की कैद

Fri, 20 Feb 2026 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Four-year imprisonment for fraudster in the name of investment
फरीदाबाद। जिला अदालत ने निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये लेने और वापस मांगने पर धमकी देने के दोषी को चार साल कैद की सजा दी है। अदालत ने 66 लाख 1 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


ये मामला वर्ष 2019 में महिला थाना एनआईटी में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। शिकायतकर्ता रमा अय्यर ने बताया था कि वह घर पर मां केयर नाम से डे केयर चलाती थीं। आरोपी सुमित कोहली, निवासी अरावली विहार सैनिक कॉलोनी, अपने बेटे को डे केयर में छोड़ने आता था। इसी दौरान जान-पहचान बढ़ी। आरोपी ने खुद को पुरानी मशीनें ठीक कर बेचने वाला बताते हुए साझे में काम करने का प्रस्ताव दिया। शुरुआत में उसने एक-दो बार रुपये लेकर समय पर वापस भी कर दिए और मुनाफा भी दिया, जिससे भरोसा बढ़ गया। बाद में विदेशी कंपनी से बड़ा ऑर्डर आने की बात कहकर 2018 में एक ट्रेडिंग कंपनी बनाई गई। शिकायतकर्ता और उनके रिश्तेदारों ने कंपनी में करीब चार करोड़ रुपये लगा दिए लेकिन रकम वापस नहीं मिली। आरोप है कि बीस अगस्त 2019 को रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। अदालत में सुनवाई के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम कुमार की अदालत ने आरोपी को चार साल की सजा और 66 लाख एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed