{"_id":"6a9b161d2ebb633d6b0b00c8","slug":"four-women-and-two-men-missing-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79183-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो बच्चों समेत चार महिलाएं व दो लोग लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो बच्चों समेत चार महिलाएं व दो लोग लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो बच्चों समेत चार महिलाएं और दो व्यक्ति रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों की शिकायतों और पुलिस जांच के आधार पर संबंधित थानों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(6) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
पहले मामले में सिही गांव से 29 अगस्त को महिला अपनी 10 वर्षीय बेटी व तीन वर्षीय बेटे के साथ बिना बताए चली गई। पति ने अपहरण की आशंका जताई है। वहीं, भारत कॉलोनी से 25 अगस्त को 31 वर्षीय महिला अपने सात वर्षीय बेटे के साथ लापता हो गई। महिला का पति विदेश में कार्यरत है और उसका मोबाइल बंद आ रहा है। इंदिरा कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय महिला दो सितंबर की तड़के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। पति ने मर्जी से जाने की आशंका जताई है। इसके अलावा, सरूरपुर क्षेत्र से 19 वर्षीय युवती 30 अगस्त से और धौज क्षेत्र से एक अन्य 19 वर्षीय युवती दो सितंबर से लापता है। एनआईटी-3 निवासी 49 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति एक सितंबर की शाम से लापता है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस की टीमें सभी मामलों में संभावित ठिकानों व सीसीटीवी फुटेज के जरिए गुमशुदा लोगों की तलाश में जुटी हैं। संवाद